ग्राम पंचायत जमनापुर परासिया के विकास कार्यों का जनपद के अधिकारियों ने निरीक्षण दौरान की सराहना
ग्राम पंचायत में एपीओ एवं उपयंत्री के निरीक्षण दौरान ग्रामीण जन ने विकास कार्यों मै सरपंच सचिव की थी प्रशंसा
देवरी कला – मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जमनापुर परासिया जिसमें विकास कार्यों को लेकर वहां के ग्रामीण जन वहां के सरपंच सचिव की तारीफों के पुल बांधते नजर आए जबकि अन्य पंचायत में ग्रामीण ही सचिव सरपंच की शिकायत करते नजर आते हैं लेकिन इस पंचायत में कुछ हटके ही देखने मिला यह बात तब की है


ज़ब कुछ समय पहले ग्राम पंचायत के कुछ विरोधियों द्वारा पंचायत की शिकायत जनपद पंचायत के अधिकारी से पंचायत मै चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की गई थी जिसमें देवरी जनपद पंचायत की अधिकारी सीईओ द्वारा जाँच दल मै गठित टीम में जनपद के एपीओउदय भान ठाकुर व उपयंत्री कमलेश डेहरिया ने विगत कुछ समय पहले ग्राम पंचायत जमुनापुर परासिया का निरीक्षण किया

जिसमे ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में समनापुर खुर्द ग्राम के समुदाय भवन की गुणवत्ता को देख तारीफ की वही अन्य निर्माण कार्य भी गुणवत्ता युक्त पाए गए व सारी शिकायत झूठी पाई गई निरिक्षण दौरान ग्राम पंचायत में चल रहे श्मशान घाट में साफ सफाई एवं श्मशान घाट के अन्य निर्माण कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए गए शादी ग्राम पंचायत में साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए गए जिसमें पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा पंचायत में सफाई अभियान भी चलाया गया था

पंचायत मै ग्रामीण जन से सचिव सरपंच दुबारा कहा गया की हम सभी को अपनी पंचायत को स्वच्छ एवं साफ रखना है कोई भी व्यक्ति कहीं भी सड़कों पर गंदगी ना फैलाएं ओर यदि पंचायत मै सफाई से सम्बंधित ग्राम कोई जगह भी गंदगी हों तो तुरंत हम लोगों से संपर्क करके अवगत कराये जिससे वहां की गंदगी जो भी होंगी तुरंत उसकी भी साफ सफाई पंचायत दुबारा कराई जाएगी साथ ही पंचायत में शासन की योजना के तहत दो मां की बगिया भी तैयार की गईं है जिसमें फलदार पेड़ व अन्य सब्जियां भी लगाई गई है

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह, तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन मै नंदराम कुर्मी, मुकेश पटेल मधु कुर्मी सरमन सेन गजराज कुर्मी ओर अन्य ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों के समक्ष सरपंच सचिव के दुबारा विकास कार्य व अन्य सभी कार्यों की सराहना की गई और कहा गया कि सरपंच व सचिव हम सभी की समस्याओंके निराकरण के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहते हैंl

इनका कहना है –
ग्राम पंचायत के सभी लोगों द्वारा मुझे पंचायत के विकास कार्य के लिए सरपंच बनाया गया है जो मेरी बड़ी जिम्मेदारी है जिसको निभाना के लिए मैं हमेशा ग्रामीण जन के साथ खड़ा रहूंगा ग्राम पंचायत का हर व्यक्ति अपनी समस्या अवगत कराने के लिए मेरे पास आकर भी संपर्क कर सकता है एवं मुझे फोन के माध्यम से भी अवगत करा सकता हैl जिस समस्या के निराकरण के लिए मैं हमेशा कर्तव्य बद्य हूंl
(देवेंद्र कुर्मी सरपंच ग्राम पंचायत जमनापुर परासिया)
पंचायत में सभी निर्माण कार्य एवं अन्य कार्य गुणवत्ता के साथ किए जाएंगे यदि कहीं भी व्यक्ति को कोई भी समस्या हों तो मुझे तुरंत संपर्क करके अवगत करा सकता है पंचायत के लोगों की समस्या सुनने के लिए ही मैं यहां पर पदस्थ हूं मेरा उद्देश्य रहता है कि शासन की सभी योजना का लाभ हर व्यक्ति को दिला सकूं l
(विष्णु उपाध्यक्ष सचिव ग्राम पंचायत जमुनापुर परासिया)
ग्राम पंचायत जमनापुर परासिया के विकास कार्यों का जनपद के अधिकारियों ने निरीक्षण दौरान की सराहना


