NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

सड़क हादसे में जिंदा बचे लोगों को बेकाबू ट्रेलर ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत; हाईवे पर बिखरे शवों के चिथड़े

सड़क हादसे में जिंदा बचे लोगों को बेकाबू ट्रेलर ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत; हाईवे पर बिखरे शवों के चिथड़े

राजस्थान में उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शनिवार रात हुए हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया।

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शनिवार रात हुए हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उदयपुर जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में मयूर मिल के सामने रात आठ बजे हुआ।

दरअसल, नेशनल हाईवे पर एक वाहन पलट गया, जिसमें जिंदा बचे लोग बाहर निकलकर डिवाइडर पर खड़े थे और मदद का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे की वजह से एक साथ चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि मरने वालों के चिथड़े ही उड़ गए। उनके शव पहचान करने लायक भी नहीं बचे।

एक ही परिवार के तीन मृतक

ऋषभदेव थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मरने वाले में सेमारी क्षेत्र के भोराई घाटा निवासी अनिल (30) पुत्र मूलचंद मीणा, बसंती (54) पत्नी मूलचंद मीणा, डूंगरपुर के खेमा निवासी ईश्वर पुत्र धुला मीणा, सेमारी के शक्तावतों का गढ़ा निवासी जीजा देवी (24) पत्नी जितेंद्र कुमार कटारा शामिल है। पुलिस के अनुसार तीन मृतक एक ही परिवार के बताए गए हैं। शव ऋषभदेव मोर्चरी में रखवाए गए। हादसे में किशनगढ़ अजमेर निवासी कैलाश पुत्र गणपत लाल घायल हो गया। बसंती देवी भोजात फला में शिक्षिका है।

सड़क पर चिपक गए शव

हादसा इतना भयानक था कि करीब 50 मीटर दूर तक मांस के लोथड़े बिखर गए। शव सड़क पर ही चिपक गए। एक मृतका का शव तो ट्रेलर के टायरों के बीच फंस गए। यह देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

बीमार परिजन को लाते समय पलटा वाहन

एक वाहन में सवार 4 लोग बीमार परिजन को लेकर उदयपुर से शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में वाहन के सामने अचानक भैंस आ गई, जिससे बचने की कोशिश में गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी तरफ पलट गई।

CAG Report: राजस्थान में 30 हजार करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी सैकड़ों परियोजनाएं अधूरी, पुरानी बजट घोषणाएं भी पूरी नहीं

डिवाइड खड़े, तभी ट्रेलर ने कुचला

उस समय तो सभी लोग सुरक्षित बच गए। बाहर निकलकर डिवाइड पर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने डिवाइडर पर चढ़कर चारों लोगों को रौंद दिया। पीछे आ रहा ट्रक, टैंकर, जीप और कार भी एक के बाद एक टकराते गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू करवाया।

Table of Contents

WhatsApp