NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

सरदारशहर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

सरदारशहर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

सरदारशहर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

सरदारशहर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूरज हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के सीजनिंग प्लांट में लगी इस आग पर काबू पाने के लिए चूरू, तारानगर और रतनगढ़ से भी दमकलें बुलानी पड़ीं। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह 5 बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका

सरदारशहर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

दमकल की 5 गाड़ियों ने बुझाई आग

जानकारी के अनुसार, रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुंदर हैंडीक्राफ्ट के सीजनिंग प्लांट से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ, जो देखते ही देखते आग की लपटों में बदल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। शुरुआत में सरदारशहर की दो दमकलों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए चूरू, रतनगढ़ और तारानगर से भी दमकलें बुलानी पड़ीं।

सरदारशहर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

Shridungargarh: मंथन – 1 ज्ञान प्रतियोगिता का ऐतिहासिक व भव्य आयोजन

आग बुझाने में 6 घंटे लगे

आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में लगभग 6 घंटे का समय लगा। सूचना मिलने पर सरदारशहर पुलिस थाने के एसआई रामकरण सिद्ध पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह फैक्ट्री बाबूलाल सैनी की बताई जा रही है। इस आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

सरदारशहर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

देर रात लगी इस आग को बुझाने में आसपास के फैक्ट्री मालिकों और बड़ी संख्या में मजदूरों ने भी सहयोग किया। दमकल कर्मचारी राजेश सैनी ने बताया कि आग इतनी विकराल थी कि उसके पास जाना भी मुश्किल हो रहा था।

उन्होंने कहा कि यदि लगातार पानी नहीं डाला जाता तो आग आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। संबंधित अधिकारी अब घटनास्थल पर पहुंचकर आग लगने के वास्तविक कारणों और हुए नुकसान का आकलन करेंगे।

सरदारशहर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

Table of Contents

WhatsApp