NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

6 बार फेल, फिर 3 बार क्रैक किया UPSC… किसान पिता की एक सलाह ने बना दिया IPS अफसर

6 बार फेल, फिर 3 बार क्रैक किया UPSC… किसान पिता की एक सलाह ने बना दिया IPS अफसर

राजस्थान के ईश्वर लाल गुर्जर अलग-अलग परीक्षाओं में 6 बार फेल हुए, लेकिन कुछ बनने की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी। यही वजह है कि उन्होंने न सिर्फ RAS एग्जाम बल्कि तीन बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक की है। पहले SDM बने और आज IPS ऑफिसर हैं।हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है…’ शकील आजमी की ये लाइन IPS ईश्वर लाल गुर्जर ने सच कर दिखाया है।

10वीं क्लास में फेल हुए, फिर सरकारी नौकरी की 5 परीक्षाओं में असलफल हुए, लेकिन आज एक IPS ऑफिसर हैं। उनकी सक्सेस स्टोरी हजारों के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं।

12वीं फेल मनोज शर्मा जैसी है ईश्वर लाल गुर्जर की कहानी IPS मनोज शर्मा की कहानी के बारे में अधिकतर लोग जानते हैं।उनकी असल जिंदगी से प्रेरित फिल्म ’12th Fail’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज शर्मा की यूपीएससी जर्नी को बखूब पर्दे पर दिखाया था। राजस्थान, भीलवाड़ा के ईश्वर लाल गुर्जर की कहानी भी ऐसी ही है। वे 10वीं क्लास में फेल हो गए थे, लेकिन उसके बाद तीन बार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की और अब आईपीएस ऑफिसर हैं।

उत्तरप्रदेश लखनऊ  जानिए नवरात्रि का महत्व और वैज्ञानिक आधार

कभी छोड़ रहे थे पढ़ाई, पिता की सलाह ने बनाया अफसर ईश्वर गुर्जर साल 2011 में 10वीं क्लास में फेल हो गए थे। कम नंबर आने की वजह से वो इतने निराश हुए कि पढ़ाई छोड़ने तक का मन बना लिया था। तब किसान पिता की एक सलाह ने उनकी जीवन में टर्निंग पॉइंट का काम किया। पिता सुवालाल गुर्जर ने कहा कि पढ़ाई से इतनी जल्दी घबराने की जरूरत नहीं है। शिक्षा का महत्व तुम आज भले न समझो लेकिन भविष्य में जरूर समझोगे।प्राइवेट से की बीए पासइसके बाद ईश्वर ने फिर से 10वीं की परीक्षा दी और 54% मार्क्स हासिल किए। उन्होंने 68% नंबर के साथ 12वीं पास करने के बाद ईश्वर ने रेगुलर पढ़ाई न करके प्राइवेट का ऑप्शन चुना। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी अजमेर से प्राइवेट स्टूडेंट के रूप में बैचलर डिग्री हासिल की।

10वीं, UPSC समेत 6 बार फेल, फिर भी नहीं छोड़ी उम्मीद10वीं में फेल होने बाद पिता से मिली नसीहत हमेशा याद रही, जिसने 5 और बार फेल होने के बाद भी ईश्वर को नाउम्मीद नहीं होने दिया। वे राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा, पटवारी भर्ती परीक्षा, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा और साल 2018 में RAS मेन्स एग्जाम में भी असफल रहे। इसके अलावा (यूपीएससी में लगातार तीन साल असफल) 2019 में यूपीएससी प्रीलिम्स, 2020 में यूपीएससी इंटरव्यू और 2021 में फिर से यूपीएससी एग्जाम में फेल हो गए।तीन बार UPSC समेत क्रैक किए सरकारी नौकरी के 6 एग्जाम

तीन बार UPSC समेत क्रैक किए सरकारी नौकरी के 6 एग्जाम

यह वो समय था जब असफलता और सफलता साथ-साथ चल रही थी। 6 बार फेल हुए तो 6 ही परीक्षाओं में सफलता हाथ लगी थी। पहले रीट पास कर 2019 में थर्ड ग्रेड टीचर बने। साल 2021 में राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर में चयन हो गया। 2021 में RAS एग्जाम क्रैक कर SDM बने। यूपीएससी 2022 में AIR-644 हासिल करके IRS ऑफिसर बने।

यूपीएससी 2023 में AIR-555 हासिल कर IPS बने गए। 2024 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने AIR-483 रैंक हासिल की है। कभी 10वीं में फेल होकर निराश होने वाले ईश्वर लाल गुर्जर हिंदी मीडियम से होते हुए तीन बार यूपीएससी एग्जाम क्रैक कर चुके हैं। उनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं है जो असफलता से हार मान लेते हैं।

Table of Contents

WhatsApp