Shridungargarh बार चुनाव मे निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट केलाश सारस्वत ने ललित कुमार मारू को किया विजयी घोषित।
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। (तोलाराम मारू):श्रीडूंगरगढ़ बार संघ में अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट ललित मारू 47 वोट से विजयी हुए। कुल 109 वोट में से ललित मारू को 78 मत और गणेशाराम मेघवाल को 31 वोट मिले। जीतते ही साथी अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर नव निर्वाचित अध्यक्ष ललित कुमार मारू को बधाई दी और माला पहनाई।
कोर्ट परिसर में सुबह से ही चहल- पहल नजर आई तो बीते गुरुवार को भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट ललित कुमार मारू और एडवोकेट गणेशाराम मेघवाल मतदाताओं से निरन्तर सम्पर्क करते नजर आए। आज सुबह कोर्ट परिसर में 11 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 1.20 बजे तक 58 मतदान मतपेटी में डाले गए।

शाम 4बजे तक 109 मत मतपेटी में डाले गए। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट कैलाश सारस्वत और सह निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट राधेश्याम दर्जी व एडवोकेट सुखदेव व्यास सारी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कटिबद्ध रहे। गौरतलब है कि अध्यक्ष द्वारा पूरी कार्यकारिणी का आगे गठन किया जाएगा। सचिव पद के लिए जो चुनाव होने थे उसमें एडवोकेट जेपी मीणा को 9 दिसम्बर को ही निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया था।

मतदान शाम 4बजे तक चला जिसमें 109 मतदाताओ ने मतदान किया।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह, मोहनलाल सोनी, श्याम सुंदर आर्य, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, लेखराम चौधरी, साजिश खान मांगीलाल नैण, मोहनलाल सोनी, ओमप्रकाश पंवार, पूनम चंद मारू, बाबूलाल दर्जी, सत्यनारायण प्रजापत, रणवीर सिंह खींची, रणवीर सिंह शेरुणा, रामलाल नायक, के के पुरोहित, गोपीराम जानू, बजरंग तावणीयाँ, अशोक सारस्वत्, ओमप्रकाश , किशन स्वामी, जयप्रकाश मीणा, रामु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पंकज पंवार, गोपाल पारीक, भागीरथ सिंह, महेंद्र मोटसरा, श्रीकिशन पारीक, नारायण जोशी, मनोज नाई, जगदीश भाम्भू, जीतेन्द्र स्वामी, चंद्रशेखर, रोहित राठौड़, रश्मि करनानी, छाया मोदी, कविता पंवार, पूजा सैनी, सुमन सोनी, प्रियंका मारु, दीपिका करनानी, रामनिवास शिला, दिनेश मेघवाल, भागीरथ नायक, राजाराम नैन, बजरंग चोटिया, नारायण पंवार, सुनील माली, बाबूलाल सारस्वत, महेन्द्र मान, हेमंत राठौड़, राजेश मीणा, गोपाल पालीवाल, प्रवीण पालीवाल, रोहित पालीवाल, हेमराज सोनी, कैलाश व्यास, सहित अनेकों अधिवक्ता उपस्थित रहें।।
मोमासर में जन सेवा केंद्र का विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगा गांव में ही समाधान
सभी ने खुशी का इजहार किया। मारू निवास पहुंचने पर परिवार के भगवान राम पवन कुमार राजकुमार व फूसाराम सुथार व अन्य जनों ने स्वागत सत्कार किया.। तथा बार के अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
Shridungargarh बार चुनाव मे निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट केलाश सारस्वत ने ललित कुमार मारू को किया विजयी घोषित।


