KKC PG महाविद्यालय में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भालेरी के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण
केकेसी पीजी महाविद्यालय में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भालेरी के विद्यार्थियों का व्यावसायिक शिक्षा एवं सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित एक दिवसीय औद्योगिक व शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिये एक उन्मुखीकरण सेमिनार का आयोजन किया गया।


सेमिनार को संबोधित करते हुए संस्था निदेशक डॉ. किशोर सिंह राठौड़ ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान युग में डिजिटल दक्षता एवं नवाचार आधारित शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी।

जयपुर: LPG e-KYC सावधान! रुक सकती है गैस सब्सिडी, सरकार का नया नियम लागू, तुरंत फोन से करें ये जरूरी काम
कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष महबूब अली चौहान ने कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा तथा आईटी आधारित रोजगार एवं करियर के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल विकसित करने हेतु प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप चौहान ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की कंप्यूटर लैब का भ्रमण किया तथा आधुनिक तकनीकों एवं संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिये अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा। इस अवसर पर रा.उ.मा.वि भालेरी के स्टाफ व केकेसी पीजी महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
KKC PG महाविद्यालय में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भालेरी के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण


