NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

शिक्षा निदेशक जाट ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण, Exam work गंभीरता से नहीं करने पर 2 शिक्षकों को नोटिस के निर्देश

बीकानेर (श्रेयांस बैद):26 नवम्बर। माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीता राम जाट ने बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में राज्य स्तरीय समान परीक्षा का औचक निरीक्षण किया।

पलाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अध्यापक अमित कुमार और उप प्राचार्य राजन कुमार बगेरिया को शैक्षणिक और परीक्षा कार्य को गंभीरता से नहीं लेने और पर्यवेक्षणीय उदासीनता के कारण जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को दोनों कार्मिकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

शिक्षा निदेशक जाट ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण, Exam work गंभीरता से नहीं करने पर 2 शिक्षकों को नोटिस के निर्देश

पलाना के ही राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। शिक्षा निदेशक श्री जाट ने सभी परीक्षा प्रभारियों और संस्था प्रधानों को पूर्ण गंभीरता और प्रभावी ढंग से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखें।

राजस्थान में सर्द हवा से हुई सर्दी की दस्तक, कल कई जिलों में बारिश का अलर्ट

समान परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क कर उनसे अनुपस्थिति का कारण जानने और सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री किशन दान चारण साथ रहे।

शिक्षा निदेशक जाट ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण, Exam work गंभीरता से नहीं करने पर 2 शिक्षकों को नोटिस के निर्देश

Table of Contents

WhatsApp