NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

श्रीडूंगरगढ़ बालिका छात्रावास में बनेगी ई-लाइब्रेरी, बैठक में कई घोषणाएं

श्रीडूंगरगढ़ बालिका छात्रावास में बनेगी ई-लाइब्रेरी, बैठक में कई घोषणाएं

श्रीडूंगरगढ़ बालिका छात्रावास में बनेगी ई-लाइब्रेरी, बैठक में कई घोषणाएं

चौधरी रामुरामजी महिया व अन्नी देवी दुलचासर की स्मृति में होगा बालिका छात्रावास में ई लाइब्रेरी का निर्माण

बैठक में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु गोदारा परिवार समन्दसर एवं महिया परिवार दुलचासर द्वारा की गई घोषणाएं

श्री डूंगरगढ़ : महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में सुशील सेरडिया ने 3.72 करोड़ की आय व्यय का ब्यौरा एवं निर्माण कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिस पर चर्चा कर समीक्षा की गई ।

श्रीडूंगरगढ़ बालिका छात्रावास में बनेगी ई-लाइब्रेरी, बैठक में कई घोषणाएं

बैठक में प्रस्ताव/घोषणाएं-

1. ई लाइब्रेरी की घोषणा- 3.51 लाख रुपये लागत से चौधरी रामुराम महिया पुत्र दुलाराम जी महिया दुलचासर की स्मृति में सुपुत्र भंवरलाल, दुर्गाराम, गुलराज महिया द्वारा निर्मित ई लाइब्रेरी की घोषणा ।

2. आर्थिक सहयोग- स्व. श्रीमती परमा देवी धर्मपत्नी श्री दुर्गाराम महिया दुलचासर की स्मृति में सुपुत्र भैराराम, श्रवण कुमार, रामनिवास महिया द्वारा 101000/-रु सहयोग की घोषणा ।

3. भोजन कक्ष में फर्नीचर– श्री ईमीलाल गोदारा समन्दसर द्वारा बालिका छात्रावास में निर्मित भोजन कक्ष में बैठक व्यवस्था हेतु फर्नीचर लगाने की घोषणा की गई ।

4. बैठक में समाजहितकारी मुद्दों पर चर्चा की गई ।

5. संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हेतु 11- 11 हजार रुपए न्यूनतम राशि के अधिकाधिक मेम्बर बनाने का लक्ष्य तय किया गया ।

6. दोनों छात्रावासों की चल रही शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा  की गई ।

श्रीडूंगरगढ़ बालिका छात्रावास में बनेगी ई-लाइब्रेरी, बैठक में कई घोषणाएं

बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज की शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु दानदाता हमेशा तत्पर है, जो समाज के लिए अनुकरणीय सोच का प्रतीक है । बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, लक्ष्मणराम खिलेरी, ईमीलाल गोदारा ने भी समाजहितकारी मुद्दों पर अपने सुझाव रखे ।

बैठक में मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, किशनाराम गोदारा, कोडाराम भादू, रामचन्द्र गोदारा, ब्रह्मदेव चोटिया, गणेश पोटलिया, भंवरलाल खिलेरी, कुम्भाराम घिंटाला, डालूराम कस्वां, धर्मपाल बांगड़वा, सहिराम सायच, धर्माराम कुकणा, रामलाल जाखड़, जोराराम, केशराराम कड़वासरा,

नेमाराम तरड़, रामचन्द्र गीला, गोपीचन्द सिहाग, रणजीत खिलेरी, एडवोकेट चरणसिंह, रामलाल हरडु, सोहनलाल महिया, सांवरमल सहू, खींयाराम गोदारा, गोरधन गोदारा, रामनिवास जाखड़, दयानन्द बेनीवाल, श्यामसिंह सारण उपस्थित रहे । श्रवण कुमार भाम्भू एवं कुम्भाराम गोदारा ने सभी का आभार प्रकट किया ।

श्रीडूंगरगढ़ बालिका छात्रावास में बनेगी ई-लाइब्रेरी, बैठक में कई घोषणाएं

श्रीडूंगरगढ़ बालिका छात्रावास में बनेगी ई-लाइब्रेरी, बैठक में कई घोषणाएं

Table of Contents

WhatsApp