डॉ. राजीव सोनी ने सांवतसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर,(तोलाराम मारू) :खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीडूँगरगढ़ डॉ. राजीव सोनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सावंतसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया व विभिन्न विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।
“अब एक फॉर्मेट से दूर होगी समस्या” : कन्हैयालाल सिखवाल स्कूल में बच्चों को सिखाया गया शिकायत दर्ज करने का तरीका
तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसी दौरान खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आयुष जानू ने अच्छा कार्य कर रहे समस्त अधीनस्थ नर्सिंग कर्मी व अन्य कार्मिकों को संतोषजनक प्रगति व सुधार लाने के लिए प्रशंसा-पत्र भेंट कर प्रोत्साहित किया व डॉ. जानू व अन्य समस्त कार्मिकों ने खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव सोनी का भी स्मृति चिह्न भेंट कर अभिवादन किया |


उल्लेखनीय है कि डा राजीव सोनी समय समय पर स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करते हैं जिससे चिकित्सा सेवा में सुधार हो रहा है।
डॉ. राजीव सोनी ने सांवतसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित


