NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

कुत्ते ने नवजात भ्रूण के हाथ-पैर नोंचकर अलग किए:लोगों पुलिस को दी सूचना

कुत्ते ने नवजात भ्रूण के हाथ-पैर नोंचकर अलग किए:लोगों पुलिस को दी सूचना

कुत्ते ने नवजात भ्रूण के हाथ-पैर नोंचकर अलग किए:लोगों पुलिस को दी सूचना

सीकरसीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में कुत्ते ने नवजात भ्रूण के हाथ-पैर नोंचकर अलग कर दिए। कुत्ते ने भ्रूण को अपने मुंह में जकड़ा हुआ था। लोगों ने यह देख सूचना पुलिस को दी। सूचना पर उद्योग नगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भ्रूण को सीकर के एसके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मामले में पैदाइश छुपाने के लिए भ्रूण परित्याग का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अब भ्रूण के परिजनों की तलाश कर रही है।

उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार बीती शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच आनंद नगर से सूचना मिली कि कोई कुत्ता भ्रूण को मुंह में जकड़कर घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां से भ्रूण को बरामद किया गया। इसके बाद भ्रूण को सीकर के सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

कुत्ते ने नवजात भ्रूण के हाथ-पैर नोंचकर अलग किए:लोगों पुलिस को दी सूचना

बुडानिया के अनुसार यह लड़के का मेच्योर भ्रूण है। इसके कोडक्लैंप भी लगी हुई थी। संभवतया परिजनों ने पहचान छुपाने के उद्देश्य से इस भ्रूण का परित्याग कर दिया। इसके बाद कुत्ता इसे मुंह में जकड़कर ले आया होगा। कुत्ते ने भ्रूण के दाहिने तरफ के हाथ और पैर को नोंचकर अलग कर दिया था। इन्हें भी बरामद कर लिया गया है।

सर्दियों में बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है? रोज पिलाएं 1 जूस, इम्युनिटी होगी मजबूत, स्किन और बाल भी चमकेंगे

SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार पहचान छुपाने के लिए परिजनों ने भ्रूण को किसी प्लास्टिक बैग में डालकर सीकर के जाट बोर्डिंग के पीछे कचरे में डाल दिया था। इसके बाद कुत्ता इसे मुंह में जकड़कर दूसरी तरफ ले आया।

इस संबंध में सीकर की जीत कोचिंग के प्रबंधक विजेंद्र ढाका की तरफ से पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मुकदमे की जांच सब इंस्पेक्टर भंवरलाल कर रहे हैं।

Table of Contents

WhatsApp