NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

धीरदेसर में शराब ठेके के विरोध में धरना 509वें दिन भी जारी, न्यायालय के आदेशों की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश

सर्दी के मौसम में ग्रामीण खुले मैदान में डटे हुए है

न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक वोटिंग की तिथि घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है

सरकार विकास नहीं विनाश के रास्ते चल पड़ी है, भगवान सद्बुद्धि दे – संत हरिसरण दास जी महाराज

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर,(तोलाराम मारू):धीरदेसर गाँव में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 509वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है । गाँव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग की मांग को लेकर संघर्षरत है । न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा वोटिंग की दिनांक अभी तक घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

धीरदेसर में शराब ठेके के विरोध में धरना 509वें दिन भी जारी, न्यायालय के आदेशों की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश

शराब बन्दी के विरुद्ध इस प्रकार का सामुहिक रिकॉर्डेड आंदोलन धीरदेसर चोटियान में चल रहा है। इस सर्दी के मौसम में खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। आमजन के सामने बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार एवं प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहे है।

गांव में शराब की भयंकर त्रासदी झेल चुके ग्रामीण 509 दिनों से सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम में मजबूती से अब तक खुले मैदान में डटे हुए वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे है।

शहीद हेमू कालाणी के शहीदी दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ में विशेष आयोजन, पार्क में दी गई श्रद्धांजलि

आज धरने पर पहुंचे संत हरिशरण दास जी महाराज ने सरकार की गांवों में शराब बिक्री नीति की निन्दा करते हुए कहा कि गांवों में शराब की दुकान नहीं बल्कि अस्पताल, विद्यालय और बिजली पानी की जरूरत है । सरकार विकास नहीं विनाश के रास्ते चल पड़ी है, भगवान सद्बुद्धि दे।

धीरदेसर में शराब ठेके के विरोध में धरना 509वें दिन भी जारी, न्यायालय के आदेशों की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश

आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, तिलोकाराम, कुशलाराम मेघवाल, प्रभुराम चोटिया, ताजाराम मेघवाल, लक्ष्मणसिंह, मोटाराम चोटिया, केशराराम चोटिया, हरिराम बारोठिया, सांवर हुड्डा, पेमाराम, मांगीलाल, अशोक, सांवरमल सहू, दयलाराम, श्यामसिंह, मोहनराम, भंवरलाल, लुणाराम, मुलाराम, किशन चोटिया ओमप्रकाश आदि उपस्थिति रहे ।

धीरदेसर में शराब ठेके के विरोध में धरना 509वें दिन भी जारी, न्यायालय के आदेशों की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश

Table of Contents

WhatsApp