Dharmendra Health Update Live: धर्मेंद्र की हालत में सुधार, सनी देओल की टीम बोली- अच्छी सेहत की प्रार्थना करें
Dharmendra Health Live Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की हालत में अब सुधार है। सनी देओल की टीम ने ताजा अपडेट दिया है। जहां एक तरफ मंगलवार सुबह तमाम मीडिया हाउस ने उनके निधन की खबरें चला दी थीं, धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने पोस्ट करके बताया कि धर्मेंद्र की हालत अभी स्थिर है वहीं पत्नी हेमा मालिनी ने भी गलत खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई है।
सनी देओल की टीम ने दी नई जानकारी
इधर सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र के हेल्थ पर ताजा अपडेट दिया है। सनी देओल की टीम की मानें तो धर्मेंद्र की सेहत में अब सुधार है और वो रिकवर कर रहे हैं। सनी की टीम ने एक्टर की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की अपील की है। सनी की टीम के इस बयान के बाद धर्मेंद्र के फैंस ने राहत की सांस ली है।

दादा की सेहत को लेकर चिंतित दिखे करण
इसी बीच एक वीडियो सोमवार शाम का सामने आया है जिसमें धर्मेंद्र के पोते करण देओल उनसे मिलकर अस्पताल से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान करण काफी उदास और गमगीन लग रहे हैं। पीछे वाली सीट पर उनके भाई राजवीर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र की सेहत पर बोलीं करिश्मा तन्ना
मुंबई में जिम करने के बाद स्पॉट हुईं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना से जब पैपराजी ने धर्मेंद्र को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पता नहीं अभी बहुत कन्फ्यूजन बना हुआ है। लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
Shocking : Delhi Red Fort Blast: चौंकाने वाला धमाका, खड़ी कार में विस्फोट से मचा हड़कंप, 8 की मौत
पापा को देखने सनी-बॉबी पहुंचे अस्पताल
हेमा और एशा के बाद अब पापा धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए सनी देओल और बॉबी देओल भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। सनी-बॉबी के अलावा करण देओल भी इस दौरान दादा को देखने अस्पताल पहुंचे हैं।

घर के बाहर जमा हुए फैंस
धर्मेंद्र के घर के बाहर भी फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उनके घर पर करीबियों का आना-जाना लगा हुआ है। कुछ देर पहले धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल घर में जाते हुए नजर आए थे।
अस्पताल के बाहर टाइट हुई सिक्योरिटी
धर्मेंद्र फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के बाहर जहां एक तरफ उनके फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ सिक्योरिटी को फुल टाइट रखा गया है। अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात की गई है, ताकि कभी भी हालात आउट ऑफ कंट्रोल ना हों
एशा देओल-हेमा मालिनी पहुंचे अस्पताल
धर्मेंद्र को अस्पताल में देखने के लिए मगंलवार सुबह हेमा मालिनी और एशा देओल अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान एशा के चेहरे पर उदासी के साथ-साथ हल्का गुस्सा भी नजर आ रहा है।
हेमा मालिनी ने निधन की झूठी खबरों पर जताया गुस्सा
हेमा मालिनी ने गलत खबर फैलाने वाले चैनल्स को फटकार लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘जो हो रहा है वह माफ़ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।’
फैंस से की प्रार्थना करने की अपील
सोमवार को हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही कैप्शन में हेमा मालिनी ने लिखा, ‘मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं, जो अस्पताल में उनके साथ बने हुए हैं। उनकी लगातार देखभाल की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनकी सेहत में सुधार और जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील करती हूं।
Dharmendra Health Update Live: धर्मेंद्र की हालत में सुधार, सनी देओल की टीम बोली- अच्छी सेहत की प्रार्थना करें


