Bhilwara की कंपनी स्वराज सुंटिग लिमिटेड मे क्रिकेटर रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने लिए शेयर
भीलवाडा (पंकज पोरवाल)। कपड़ा व्यापार से जुडी टेक्सटाइल एसएमई कंपनी स्वराज सुंटिग लिमिटेड ने 103 करोड़ रूपये के प्रेफरेंशियल अलॉटमेन्ट के जरिए 11-11 हजार शेयर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को 236 रूपये प्रति शेयर की दर से दिये है। इसके साथ ही कंपनी ने कुल 198 लोगो को शेयर दिये है, जिनमे केकेआर, कोच अभिषेक मोहन नायर, श्रेयस अयर के पिता संतोष वेंकटेश्वर अयर भी शामिल है।
कंपनी ने 25 नवंबर को एक्सचेंज फाईलिंग मे बताया कि कुल 43.76 लाख शेयर 236 रूपये प्रति शेयर की दर से प्रेफरेंशियल शेयर बेस पर जारी कर रही है। जिससे कंपनी के पास 103.28 करोड़ रूपये आयेगें। सुत्रो के अनुसार कंपनी ने 24 दिसंबर को ईजीएम बुलाई है।

जिसमे कुल 263 करोड़ रूपये का फंड जुटाने के तहत 160.41 करोड़ रूपये कन्वर्टिबल वारंट के जरिए जुटाने का प्लान है। कंपनी का एसएमई प्लेटफार्म पर मार्च 2022 मे आईपीओ आया था। कंपनी ने आईपीओ प्राइस 56 रुपये रखा था। वर्तमान में कंपनी के शेयर की रेट 280 रुपये के लगभग है।
कंपनी ने शेयरधारकों से फंड जुटाने के साथ ही अन्य वित्तीय प्रस्तावों पर भी मंजूरी मांगी है। जिनमे उन संस्थाओ को 75 करोड़ रूपये तक ऋण या गांरटी देने की अनुमति, साथ ही उधार लेने की सीमा बढाकर एक हजार करोड़ रूपये करने और इतनी ही राशि तक अपनी संपतियो पर चार्ज या मोर्गेज बनाने की अनुमति शामिल है।
कंपनी भीलवाड़ा शहर के चित्तौड़ रोड़ स्थित रिको ग्रोथ सेन्टर हमीरगढ़ मे कार्यरत है। कंपनी के निदेशको मे मोहम्मद शाबिर खान, समर खान, व नासिर खान सहित अन्य है जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला प्रमुख रहे स्व.हफीज मोहम्मद के नजदीकी रिश्तेदार है।
इमरान खान जिंदा हैं या नहीं? अदियाला जेल के बाहर CM का रात भर धरना, पाकिस्तान में मचा सियासी तूफान
शेयर बाजार से जुड़े निवेशक एवं जानकार रवि जैन ने बताया कि कंपनी मे सिर्फ एक प्लस पोईंट है कि कंपनी पिछले पांच वर्षों के दौरान 59.2 प्रतिशत की दर से वार्षिक ग्रोथ कर रही है। जबकि नेगेटिव पोंइट कई है जिनमे शेयर बुक वेल्यु से ज्यादा 3.60 गुणा चल रहा है।

कंपनी पिछले कई वर्षों से लाभ कमा रही है। मगर शेयर धारको को लांभाश नही दे रही। साथ ही कंपनी लोन के ब्याज को अपनी बुक्स मे खर्चा नही मानकर लोन मे जोड़ रही है। जो कि किसी भी कंपनी की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस संदर्भ में कंपनी के बारे मे जानने के लिए कंपनी के निदेशक मोहम्मद साबिर खान से कई बार संपर्क किया गया मगर उन्होने फोन नहीं उठाया।
Bhilwara की कंपनी स्वराज सुंटिग लिमिटेड मे क्रिकेटर रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने लिए शेयर


