NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Churu : नए साल पर सालासर बालाजी में आस्था का महाकुंभ, दो लाख भक्त करेंगे दर्शन, रात्रि 1 बजे खुलेंगे पट

सालासर/चूरू:नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम पूरी तरह तैयार है। दाढ़ी-मूंछ वाले हनुमान जी के नाम से प्रसिद्ध दुनिया के इकलौते मंदिर सालासर बालाजी में नए साल पर आस्था का महाकुंभ देखने को मिलेगा। देशभर से लाखों श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत करेंगे।

Churu : नए साल पर सालासर बालाजी में आस्था का महाकुंभ, दो लाख भक्त करेंगे दर्शन, रात्रि 1 बजे खुलेंगे पट

आधुनिक युग में जहां नववर्ष के आगमन पर युवा वर्ग होटल और पार्टियों की ओर आकर्षित होता है, वहीं लॉकडाउन के बाद धार्मिक स्थलों से युवाओं का जुड़ाव बढ़ा है। इसी कड़ी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सालासर बालाजी पहुंच रहे हैं। 31 दिसंबर की रात्रि से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया है। नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को करीब दो लाख श्रद्धालुओं के सालासर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

रात्रि 1 बजे खुलेंगे मंदिर के पट

श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने बताया कि नववर्ष की मध्यरात्रि को रात्रि 1 बजे बालाजी मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु व्यवस्थित लाइनों में लगकर बालाजी महाराज के दर्शन कर सकेंगे। नववर्ष की शुरुआत बालाजी के दर्शन और अरदास के साथ करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Churu : नए साल पर सालासर बालाजी में आस्था का महाकुंभ, दो लाख भक्त करेंगे दर्शन, रात्रि 1 बजे खुलेंगे पट

बालाजी से अरदास कर करेंगे नए साल की शुरुआत

लाखों श्रद्धालु सालासर पहुंचकर बालाजी महाराज के चरणों में शीश नवाकर अपने व्यापार में उन्नति, परिवार में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करेंगे। नववर्ष की मध्यरात्रि आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा, इसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर 2026 की शुरुआत करेंगे। मंगलवार को करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने बालाजी के दर्शन किए।

2 भर्ती परीक्षाओं में ब्लूटूथ से नकल करने वाला 25 हजार का इनामी अभ्यर्थी गिरफ्तार, SOG की बड़ी कार्रवाई

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था

नए साल के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सालासर थानाधिकारी सुभाष विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत 100 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जबकि 150 निजी सुरक्षाकर्मी भी लगाए गए हैं। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव स्वयं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर निगरानी कर रहे हैं।

Churu : नए साल पर सालासर बालाजी में आस्था का महाकुंभ, दो लाख भक्त करेंगे दर्शन, रात्रि 1 बजे खुलेंगे पट

एक घंटे में 13 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन करवाने के लिए मंदिर कमेटी द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। बालाजी मंदिर में सात अलग-अलग लाइनों के माध्यम से दर्शन की व्यवस्था की गई है, जिससे एक घंटे में 13 हजार से अधिक श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन कर सकेंगे।

नववर्ष 2026 के अवसर पर सालासर बालाजी धाम में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु बालाजी के आशीर्वाद से अपने नए साल की शुरुआत करेंगे। 🙏

Churu : नए साल पर सालासर बालाजी में आस्था का महाकुंभ, दो लाख भक्त करेंगे दर्शन, रात्रि 1 बजे खुलेंगे पट

Table of Contents

WhatsApp