बीकानेर में आर्मी ट्रक से टकराई कार, एक की मौत:तेज रफ्तार से नियंत्रण खोई कार, पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर जांच शुरू की
बीकानेर। बीकानेर में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे बीकानेर-सूरतगढ़ मार्ग पर हुआ, जब स्विफ्ट कार और आर्मी ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सूरतगढ़ निवासी रवि की मौत हुई, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच के अनुसार, बीकानेर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे आर्मी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद थानाधिकारी रवि मीना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
RPV टीम ने यातायात बहाल किया
सूचना मिलने पर आरपीवी टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। हेल्पर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और यातायात दोबारा बहाल किया गया।
जय हो, भारतीय नारी शक्ति… बेटियां भी बनीं विश्व चैंपियन, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच जारी
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर PBM अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह कार चालक द्वारा अचानक वाहन मोड़ना बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


