NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

बीकानेर – चोरों ने शनि मंदिर में चोरी की फिर लगाई आग

चोरों ने शनि मंदिर में चोरी की फिर लगाई आग

बीकानेर। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब चोरों ने धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। खाजूवाला के रावला रोड स्थित शनिबीकानेर। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब चोरों ने धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। खाजूवाला के रावला रोड स्थित शनि मंदिर में बीती रात चोरी और आगजनी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। चोरों ने मंदिर से चांदी के छत्तर चोरी कर लिए और बाद में मंदिर में आग लगा दी, जिससे मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ।

मंदिर में चोरी और आगजनी की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खाजूवाला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मंदिर में हुई इस घटना से आमजन में भारी आक्रोश है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Table of Contents

WhatsApp