NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Bikaner:सामाजिक अंकेक्षण संघ बीकानेर का सर्वसम्मति से हुआ गठन, मोमासर के गर्ग बने मिडिया प्रभारी

Bikaner:सामाजिक अंकेक्षण संघ बीकानेर का सर्वसम्मति से हुआ गठन, मोमासर के गर्ग बने मिडिया प्रभारी
Bikaner:सामाजिक अंकेक्षण संघ बीकानेर का सर्वसम्मति से हुआ गठन, मोमासर के गर्ग बने मिडिया प्रभारी

बीकानेर। सामाजिक अंकेक्षण संघ बीकानेर ने अपनी जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों के पदों का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से एक नई टीम का गठन किया है। इस पूरी प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ, जिसे लेकर सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला।

निर्वाचन प्रक्रिया संघ के निर्वाचन अधिकारी बाबू लाल गर्ग और सामाजिक अंकेक्षण महासंघ राजस्थान के सलाहकार सोहनलाल बिदासरिया (चुनाव प्रभारी) के नेतृत्व में पूर्ण पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई।

जिला कार्यकारिणी की घोषणा

कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से श्री रविंद्र कुमार पंडित को जिला अध्यक्ष चुना गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

जिला अध्यक्ष: श्री रविंद्र कुमार पंडित

जिला उपाध्यक्ष: श्रीमती किरण भाटी

महासचिव: श्री रामगोपाल बिश्नोई

संयुक्त सचिव: टी.आर. नायक

कोषाध्यक्ष: किशना राम भादू

संगठन मंत्री: कुलदीप कुमार मंडानिया

महिला सेल प्रभारी: श्रीमती राज कंवर

मीडिया प्रभारी: बी.एल. गर्ग

प्रवक्ता: महावीर प्रसाद जालब

विधि सलाहकार: सरोज देवी

कार्यकारिणी सदस्य: रामनारायण जी और रामरतन जी

किसानों और व्यापरीयों के लिए बड़ी खबर, इंडोनेशिया ने मूंगफली निर्यात को दी स्वीकृति

🟢 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची

संघ ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए 9 ब्लॉक अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी सौंपी है:

Bikaner:सामाजिक अंकेक्षण संघ बीकानेर का सर्वसम्मति से हुआ गठन, मोमासर के गर्ग बने मिडिया प्रभारी

| क्षेत्र | ब्लॉक अध्यक्ष |

| श्रीडूंगरगढ़ | मोहनलाल |

| नोखा | धन्नाराम नायक |

| कोलायत | प्रेम कुमार कुमावत |

| खाजूवाला | नरेश कुमार |

| लूणकरणसर | शाकुन अली |

| बज्जू खालसा | श्रवण कुमार बिश्नोई |

| पूगल | अल्ताफ खान |

| बीकानेर | कुलदीप व्यास |

। पांचू | रामदेव मेघवाल |

चुनाव संरक्षण कमेटी के अध्यक्ष बाबू लाल गर्ग ने बताया कि समस्त सदस्यों ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरी भागीदारी निभाई। निर्विरोध चयन और सहमति से हुए विस्तार पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नई टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Bikaner:सामाजिक अंकेक्षण संघ बीकानेर का सर्वसम्मति से हुआ गठन, मोमासर के गर्ग बने मिडिया प्रभारी

 

पदभार संभालने के बाद, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार पंडित ने विश्वास दिलाया कि संघ की नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति और सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

Bikaner:सामाजिक अंकेक्षण संघ बीकानेर का सर्वसम्मति से हुआ गठन, मोमासर के गर्ग बने मिडिया प्रभारी

Table of Contents

WhatsApp