बीकानेर के रणजीतपुरा में छात्रा हत्या प्रकरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता
बीकानेर(तोलाराम मारू):राजकीय चिकित्सालय बज्जू के सामने चल रहे धरना स्थल पर राजस्थान प्रान्तीय सेन समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल प्रदेश महामंत्री तोलाराम रतनगढ़ से पंकज हर्षवाल पल्लू से सोनू सोलकी श्री कोलयत जी से खीयाराम सेन राजलदेसर से पवन नाई रोलासर रामनिवास व विमल भाटी भी पहुंचे।
जहां हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोग क ई दिनों से धरने पर बैठे रहे। पुलिस के प्रयास आरोपी पकडा जा सका। उल्लेखनीय है कि सेन समाज की आठवीं की छात्रा से रेप और हत्या का मामला अभियुक्त ने इंस्टाग्राम पर वारदात की पोस्ट डाली


सीसीटीवी टीवी फोटो से फुटेज से पुलिस को मिला सुराग ।दस टीमों ने कड़ियां जोड़कर दरिंदे को पकड़ा ।
बज्जू तहसील के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही आठवीं की छात्र को रास्ते में रोक कर उसके साथ दुष्कर्म और हत्या का कर फरार हुए दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सीसीटीवी ने अभियुक्त की फुटेज नजर आई पुलिस की 10 टीमों ने लगातार कड़ी से कड़ी जोड़कर उसे गिरफ्तार किया गया ।
रणजीतपुरा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 12 साल की छात्रा 21 फरवरी को आठवीं की बोर्ड परीक्षा देने घर से निकली थी रणजीतपुरा चौराहे से करीब 400 मीटर दूर ए आर डी वाई नहर के पास गांव के ही युवक श्याम सुंदर ने उसे रोका।और डरा-धमका कर दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने वाला दरिंदा फरार हो गया जिसे नाम जद करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा था पूरे प्रदेश में और विधानसभा में मामले की गूंज के दबाव को देखते हुए पुलिस की क ई टीम गठित की गई ।रणजीतपुरा चौराहे के पास सीसीटीवी खगाले तो तो जानकारी मिली।
मौके पर अभियुक्त का लॉकेट मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एफएसएल और अन्य टीमों की टीमों ने मौके पर साक्ष्य जुटाने घटनास्थल के पास से लकड़ी का एक लॉकेट मिला। दूसरा वैसा ही एक अन्य लॉकेट अभियुक्त ने पहन रखा था कुछ दिन पहले खाटू श्याम जी गया था वहां से दो एक जैसे ही लोकेट खरीद कर लाया था ।

आरोपी पकड़े जाने के बाद समझोता होने पर धरना हटाया गया। थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दिन रात एक कर दिया।
श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र में द्विदिवसीय मंगल भावना कार्यक्रम संपन्न, साध्वी संगीतश्री व साध्वी डॉ. परमप्रभा को भावभीनी विदाई
पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव को मृतका की ढाणी में ले जाया गया।
ढाणी रणजीतपुरा गांव से काफी दूर थी शव को ढाणी ले जाने के बाद अंतिम संस्कार किया गया ।जहां पर भी हजारों की संख्या में सर्वजाती समाज के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
लगातार धरना स्थल पर रहने वाले सेन समाज के गोरव पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत व राजस्थान प्रांतीय सेन उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिप्रसाद हरषवाल प्रदेश महामंत्री तोलाराम रतनगढ़ से ओमप्रकाश पकज हरषवाल कोलायत के खीयाराम सेन जेतपुरा के सोनू सोलंकी राजल देसर के पवन नाई डूगरराम सेन पुगल गराधी से सरपंच रामेश्वर लाल सुथार देवीलाल सेन रणजीत पुरा बाबूलाल नाई गोडू अमरूराम नाई गणेश राम भीखाराम मालाराम ओमप्रकाश सेन सहित देवीलाल नाई की ढाणी पहुंच कर परिवार जनों को सांत्वना दी। शव पहुंचने के दाह संस्कार किया गया।
पीड़ित परिवार के लिए 90 लख रुपए की सहायता राशि जुटाई गई।पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्ति की ।वारदात को अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को व्यक्तिगत रूप से एक लाख रुपए मदद करने की घोषणा की।
इन मांगों पर बनीसहमति ।
पीड़ित परिवार को 10 लाख की सरकारी आर्थिक मदद। परिवार के एक सदस्य को संविदा नौकरी देने ।मामले में त्वरित सुनवाई करने के लिए विशेष पी पी लगाने । एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता का सरकार को प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी।
बीकानेर के रणजीतपुरा में छात्रा हत्या प्रकरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता


