Bikaner : भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक 31 मार्च को आयोजित होगा
जैन महासभा मनाएगी भव्य तीन दिवसीय महोत्सव, 31 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा
बीकानेर (श्रेयांस बैद): जैन महासभा द्वारा इस वर्ष भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। महासभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार आयोजन को तीन दिवसीय महोत्सव का रूप दिया गया है।

रजत जयंती वर्ष पर विशेष आयोजन:
जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि महासभा इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भगवान महावीर के अहिंसा और संयम के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल:
महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण निम्न प्रकार है.
रविवार, 29 मार्च: सेवा दिवस के रूप में अस्पताल व अन्य जगहों पर फल वितरण किया जाएगा।
सोमवार, 30 मार्च सायं 8.30 से 10 .30 बजे तक गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में “एक शाम भगवान महावीर के नाम” भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा।
देशवाल गांव में तालाब व श्रीकृष्ण गौशाला विकास कार्य शुरू, बनाया जा रहा सुन्दर रास्ता
31 मार्च मंगलवार को विशाल शोभा यात्रा बीकानेर के तीन स्थानों से एक साथ शुरू होकर बड़ा बाजार , बीकानेर में एक साथ होकर गौडी़ पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण में पहुचने के बाद मुख्य समारोह में परिवर्तित हो जायेगी जहाँ चारित्रात्माओं का भगवान महावीर स्वामी के जीवन दर्शन पर उद्बोधन होगा।
शोभा यात्रा भीनासर जवाहर विद्यापीठ से दूसरी रानीबाजार सुराणा स्वाध्याय भवन से दिगम्बर नसिया जी व वहां दिगम्बर नसिया जी से प्रारम्भ होने वाली शोभा यात्रा के साथ शहर के अंदरूनी मार्गों से होते हुए बैदों के चौक में गंगाशहर – भीनासर से आने वाली शोभायात्रा में शामिल होकर गौडी़ पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण में पहुचने के बाद मुख्य समारोह में परिवर्तित हो जायेगी।

समाज की एकजुटता का आह्वान:
महामंत्री जतन संचेती ने जैन समाज की सभी सहभागी संस्थाओं, महिला मंडलों और युवा संगठनों से इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। प्रचार प्रभारी महासभा के दिलीप कातेला ने आहा्न किया कि महावीर जयंती के अवसर पर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रखे एवं धर्म आराधना का परिवार सहित लाभ लेवे ।
Bikaner : भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक 31 मार्च को आयोजित होगा




