Bikaner जिला माहेश्वरी सभा ने चितौड़गढ़ में हुई ईनाणी हत्याकांड पर जताया रोष, कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग
नोखा (बीकानेर)। चितौड़गढ़ में माहेश्वरी समाज के व्यवसायी रमेश ईनाणी की निर्मम हत्या के विरोध में बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा ने जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि से मुलाकात कर कड़ा रोष प्रकट किया।
सभा अध्यक्ष ललित झंवर ने बताया कि 11 नवम्बर को चितौड़गढ़ निवासी रमेश ईनाणी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से माहेश्वरी समाज और व्यापारी वर्ग में गहरा आक्रोश है।

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि राजस्थान जैसे शांत प्रदेश में दिनदहाड़े हत्या होना चिंताजनक है। अपराधियों के बढ़ते हौसले प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। पत्र में मांग की गई कि घटना की निष्पक्ष जांच कर तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और जनता का विश्वास बना रहे।

Gujarat में पकड़े गए 3 आतंकियों का राजस्थान कनेक्शन; ATS ने पूछताछ के लिए टीम भेजी
इस दौरान अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल मोहता, महेश दम्माणी, अध्यक्ष ललित झंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष आज्ञाराम पेड़ीवाल, कमल राठी, मदनलाल सारड़ा, झूमर सोनी, अश्विनी पच्चीसिया, पार्षद अंकित तोषनीवाल, चंद्रकांत राठी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।
Bikaner जिला माहेश्वरी सभा ने चितौड़गढ़ में हुई ईनाणी हत्याकांड पर जताया रोष, कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग


