NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

बीकानेर : बंद मकान में मिला महिला चिकित्सक का शव, 3-4 दिन पुराना होने की संभावना

बीकानेर : बंद मकान में मिला महिला चिकित्सक का शव, 3-4 दिन पुराना होने की संभावना

बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में बंद मकान से एक महिला चिकित्सक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह शव तीन चार दिन पुराना है। जानकारी मिली है कि करणी नगर स्थित होटल करणी भवन पैलेस के पास विला भोजवानी में रहने वाली जर्मनी रिटर्न डॉक्टर मोनिका भोजवानी का शव मिला।

मकान से बुधवार दोपहर भयंकर बदबू आने पर क्षेत्रवासियों को अनहोनी की आशंका जाहिर की और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर सीओ सदर अनुष्का कालिया व बीछवाल पुलिस थाने से टीम मौके पर पहुंचीं। तो पाया कि मकान अंदर से बंद था,जिसमें से भंयकर बदबू आ रही थी। पुलिस ने कारपेंटर को मौके पर बुलाकर गेट तुड़वाया और मकान के अंदर देखा कि डॉ.मोनिका का शव पड़ा था।

श्री कोलायत मेले में ग्रामीण पहलवानों ने माल्हा उठाकर किया शक्ति प्रदर्शन

शव पुराना होने के कारण पूरी तरह फुल चुका था, जिसमें भयंकर दुर्गंध आ रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि डॉ. मोनिका की मौत किन कारणों से हुई। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, टीम ने मौके से सबूत जुटाए जा रहे है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह पूरी प्रक्रिया मृतका के रिश्ते में लगे वाले भाई व क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में पूरी की।

Table of Contents

WhatsApp