Bikaner:अर्द्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन, अब 2 दिसंबर को होंगी परीक्षाएं
राज्य स्तरीय समान परीक्षा के अंतर्गत होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन किया गया है। सोमवार को शिक्षा निदेशालय की ओर से नया शेड्यूल जारी किया गया।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 22 नवंबर को प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा रखी गई थी, जिसके चलते यह बदलाव किया गया है।

शिक्षा निदेशालय के अनुसार —
कक्षा 9वीं और 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा अब 2 दिसंबर को होगी।
कक्षा 9वीं की परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा।
High Court’s Big Decision / Shock:हाईकोर्ट का बड़ा झटका: अब 55 साल में रिटायर होंगे सरकारी कर्मचारी!
कक्षा 10वीं की परीक्षा का समय दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा।

पहले ये परीक्षाएं 22 नवंबर को निर्धारित थीं।
इसी तरह, कक्षा 11वीं और 12वीं के हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, लेखा शास्त्र, पंजाबी साहित्य और राजस्थानी साहित्य के पेपर भी अब 2 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। इनका समय दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा।
Bikaner:अर्द्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन, अब 2 दिसंबर को होंगी परीक्षाएं


