NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

शुद्ध आहार अभियान के तहत बीकानेर में 1,525 किलोग्राम घी सीज

शुद्ध आहार अभियान के तहत बीकानेर में 1,525 किलोग्राम घी सीज

शुद्ध आहार अभियान के तहत बीकानेर में 1,525 किलोग्राम घी सीज

बीकानेर, (श्रेयांस बैद): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्व आहार, मिलावट पर वार‘ अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर से आए केंद्रीय दल तथा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि टीम द्वारा देर शाम रानी बाजार में पंचमुखा हनुमान मंदिर रोड स्थित मैसर्स सुमन एंटरप्राईजेज पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान फर्म के गोदाम पर अमूल्य ब्रांड घी के कुल 3 तथा परम ब्रांड घी का 1 सहित कुल 4 नमूने लिए जाकर शेष 1 हजार 525 किलोग्राम घी जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया गया।

इसके अलावा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से टीम ने मटर नमकीन के भी तीन नमूने लिये गये। लिये गये नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जा चुका है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

​‘झिलमिल’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोले श्याम महर्षि, विद्यार्थियों से संस्कृति बचाने का आह्वान

कार्यवाही में केन्द्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा तथा अमित शर्मा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर कार्यालय से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानू प्रताप सिंह शामिल रहे।

शुद्ध आहार अभियान के तहत बीकानेर में 1,525 किलोग्राम घी सीज

शुद्ध आहार अभियान के तहत बीकानेर में 1,525 किलोग्राम घी सीज

Table of Contents

WhatsApp