रबी सीजन में किसानों के लिए बड़ी राहत! ब्याज मुक्त लोन की राशि में 10% बढ़ोतरी, जानें लाभ लेने की प्रक्रिया
राजस्थान के किसानों के लिए राहत भरी खबर है रबी सीजन में सहकारिता विभाग ने लघु और सीमांत किसानों को ब्याज मुक्त लोन की राशि में दस प्रतिशत से अधिक वृद्धि की है इस योजना के तहत 12 हजार करोड़ रुपए का लोन वितरित किया जाएगा. सीकर जिले में 725 करोड़ रुपए का लोन उपलब्ध करवाने की तैयारी है. इससे किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में आसानी होगी और साहूकारों से महंगे ब्याज पर कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी

राजस्थान के किसानों के लिए राहतभरी खबर है. रबी सीजन में सहकारिता विभाग किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहा है. विभाग की ओर से लघु व सीमांत किसानों को राहत देने के लिए ब्याज मुक्त लोन की राशि में दस प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसानों को आर्थिक सहारा मिलेगा
योजना के तहत प्रदेश में किसानों को 12 हजार करोड़ रुपए के ब्याजमुक्त लोन वितरित किए जाएंगे. वहीं सीकर जिले में 725 करोड़ रुपए का ब्याजमुक्त लोन उपलब्ध करवाने की तैयारी है. इससे जिले के हजारों किसान रबी सीजन की बुवाई के दौरान आवश्यक पूंजी जुटा सकेंगे
सहकारी समितियों से किसानों का जुड़ाव बढ़ाने के लिए विभाग ने अभियान शुरू किया है. प्रदेश में दो लाख नए सदस्य जोड़े जाएंगे, जबकि सीकर जिले में दस हजार किसानों को सदस्यता दी जाएगी. हालांकि, यह लोन डिफॉल्टर किसानों को नहीं दिया जाएगा ताकि बैंकों की विश्वसनीयता बनी रहे
रिसर्च ने बताया फलों के कलर का खेल, कौन सा रंग किस न्यूट्रिएंट्स से है जुड़ा
आपको बता दें कि इस बार पिछले सीजन की तुलना में 61 करोड़ रुपए अधिक का लोन वितरण किया जाएगा. इससे किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में आसानी होगी. यह कदम कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में अहम साबित होगा
किसानों का कहना है कि ब्याजमुक्त लोन योजना से उन्हें साहूकारों से महंगे ब्याज पर कर्ज लेने की जरूरत नहीं रहेगी. इससे उनकी प्रति बीघा लागत घटेगी और मुनाफा बढ़ेगा. ब्याज का बोझ न होने से गांवों की अर्थव्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है
सहकारी बैंक की सदस्यता के लिए किसान को जनआधार, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि की जमाबंदी, गिरदावरी और बिजली बिल देना होगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऋण की लिमिट तय की जाएगी और हर साल इसे नियमानुसार बढ़ाया जाएगा, जिससे किसानों को लगातार लाभ मिले
कृषि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस योजना से साहूकारों व अवैध ब्याजधारकों की मनमानी पर रोक लगेगी. ब्याजमुक्त लोन मिलने से किसानों को रबी सीजन की बुवाई में आर्थिक परेशानी नहीं होगी. विभाग ने इस योजना की कवायद शुरू कर दी है।


