NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

श्रीडूंगरगढ़ में भूरारामजी सेरडिया की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व प्रतिभा सम्मान समारोह 9 मार्च को

श्रीडूंगरगढ़: गांधीवादी विचारक तथा खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय भूरारामजी सेरडिया की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 9 मार्च को श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

खादी ग्रामोद्योग विकास समिति और भूराराम सेरडिया मेमोरियल संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्व. सेरडिया को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

भारतीय इतिहास की वीरांगनाओं को याद करने की जरूरत:- बोहरा

कार्यक्रम 9 मार्च, सोमवार को प्रातः 11 बजे खादी समिति भवन, बीदासर रोड, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्व. भूरारामजी सेरडिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

श्रीडूंगरगढ़ में भूरारामजी सेरडिया की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व प्रतिभा सम्मान समारोह 9 मार्च को

श्रीडूंगरगढ़ में भूरारामजी सेरडिया की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व प्रतिभा सम्मान समारोह 9 मार्च को

Table of Contents

WhatsApp