भारतीय जैन संगठन द्वारा प्लास्टिक सर्जरी कैंप एवं राज्य सम्मेलन 2026 का आयोजन, CM रेखा गुप्ता आमंत्रित
दिल्ली: भारतीय जैन संगठन (BJS) द्वारा प्लास्टिक सर्जरी कैंप के साथ भारतीय जैन संगठन राज्य सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना है।
दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।


आगामी कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भारतीय जैन संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण की उपस्थिति में विधिवत रूप से प्रदान किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से डाॅ. कमल जैन सेठिया, राज्य अध्यक्ष; श्री प्रदीप संचेती जी, राष्ट्रीय सचिव; श्री विजय जैन जी, राष्ट्रीय प्रमुख – विस्तार; श्री नरेंद्र जैन जी, सचिव; श्री सचिन बेंगानी जी, आयोजन सचिव; तथा श्री राजकुमार जैन जी, कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे।
“राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण, CM भजनलाल शर्मा की उपलब्धियों पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित”
यह प्लास्टिक सर्जरी कैंप निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं शल्य उपचार प्रदान करेगा, जो भारतीय जैन संगठन की मानव सेवा और सामाजिक कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भारतीय जैन संगठन द्वारा प्लास्टिक सर्जरी कैंप एवं राज्य सम्मेलन 2026 का आयोजन, CM रेखा गुप्ता आमंत्रित


