बालिका दिवस पर बीकानेर व लूणकरणसर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को बताए गए कानूनी अधिकार
बीकानेर/लूणकरणसर,(श्रेयांस बैद):DLSA पैनल सदस्य कमल किशोर एवं तालुका विधिक सेवा समिति के पुष्पेंद्र चौधरी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , बीकानेर के पैनल सदस्य कमल किशोर एवं द्वारा आयुष पब्लिक शिक्षण संस्थान, बंगलानगर एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुष्पेंद्र चौधरी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

कमल किशोर ने शिविर में उपस्थित छात्राओं को बालिका अधिकार, लिंग समानता, POCSO अधिनियम, बाल विवाह निषेध कानून, शिक्षा का अधिकार (RTE) तथा सुकन्या समृद्धि योजना सहित महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कानूनी व सरकारी प्रावधानों की विस्तृत एवं सरल भाषा में जानकारी दी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “बेटियां समाज की आधी आबादी हैं। जब तक वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी, तब तक सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है। कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी बेटियों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाती है।”
Bikaner :मां रोटी बैंक निःशुल्क भोजन सेवा की नौवीं वर्षगांठ 15 फरवरी को, 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरण
कमल किशोर ने छात्राओं को किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक चरण सिंह चौधरी, राम प्रकाश चौधरी, राजेश मिश्रा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाध्यापक चरण सिंह चौधरी एवं राकेश शर्मा के सहयोग से शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बालिका दिवस पर बीकानेर व लूणकरणसर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को बताए गए कानूनी अधिकार


