NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Ayush Antima Bikaner Edition Launch | उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने किया शुभारंभ

Ayush Antima Bikaner Edition Launch | उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने किया शुभारंभ

बीकानेर, (श्रेयांस बैद):3 दिसंबर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने बुधवार को जयपुर में दैनिक आयुष अंतिमा के बीकानेर संस्करण का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही अब यह समाचार पत्र बीकानेर से भी प्रकाशित होकर क्षेत्र की जनभावनाओं और स्थानीय मुद्दों को नई आवाज देगा।

समाचार पत्र के संपादक डॉ. श्रीराम इंदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष अंतिमा वर्ष 2021 से जयपुर से नियमित रूप से प्रकाशित किया जा रहा है। पाठकों की बढ़ती मांग और व्यापक पाठक वर्ग को देखते हुए अब इसका बीकानेर संस्करण प्रारंभ किया गया है। उनका कहना है कि नया संस्करण स्थानीय समाचार, समाज से जुड़े मुद्दों और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी समय पर उपलब्ध करवाएगा।

Ayush Antima Bikaner Edition Launch | उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने नए संस्करण के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाचार पत्र समाज का दर्पण होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयुष अंतिमा पत्रकारिता की पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनहित के मूल्यों का पालन करते हुए प्रदेश में सकारात्मक संवाद स्थापित करेगा। साथ ही यह सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Ganganagar Farmers Protest: 5 December Rally से पहले गाजर मंडी रोड विवाद पर महा-संग्राम

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बीकानेर से आए प्रशासनिक अधिकारियों को भी समाचार पत्र की प्रथम प्रति भेंट की गई। इनमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव, एडीएम सिटी रमेश देव, मजिस्ट्रेट अनुज डाल तथा वृत निरीक्षक सरिता डाल उपस्थित रहे।

Ayush Antima Bikaner Edition Launch | उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने किया शुभारंभ

बीकानेर संस्करण के शुभारंभ के साथ ही आयुष अंतिमा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है, जो राजस्थान के पाठकों को त्वरित, विश्वसनीय और सारगर्भित समाचार उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगा।

Ayush Antima Bikaner Edition Launch | उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने किया शुभारंभ

 

Table of Contents

WhatsApp