NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

सरदारशहर में तहसील में सहायक अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा, ACB की कार्यवाही

सरदारशहर में तहसील में सहायक अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा, ACB की कार्यवाही

सरदारशहर में एसीबी की टीम ने तहसील के सहायक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने निर्मल सोनी को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भूमि कन्वर्जन के एक मामले में की गई है। परिवादी अंजनी सोनी ने झुंझुनूं स्थित एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

डीएसपी शबीर खान ने बताया-सोमवार को सरदारशहर तहसील कार्यालय में ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। एसीबी टीम मौके पर मौजूद सभी दस्तावेज़ों और नकदी की जांच कर रही है।

गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार के इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल की जा रही है। एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रिश्वतखोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

पिता की अंतिम इच्छा हुई पूरी, पुत्रों ने देह की मेडिकल कॉलेज में दान

एसीबी के शबीर खान ने बताया कि निर्मल सोनी ने कल्याणपुर खसरा की जमीन के भूमि कन्वर्जन मामले में पैसे की मांग की थी। परिवादी ने तहसीलदार के बारे में भी शिकायत की थी, जिसकी जांच भी जारी है।

Table of Contents

WhatsApp