उधारी के पैसे मांगना युवक को पड़ा महंगा आरोपी ने कर दी हत्या, 3 के खिलाफ मामला दर्ज
जसरासर :थाना क्षेत्र के गांव उत्तमामदेसर में उधारी के पैसे मांगने के विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक के भाई ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार उत्तमामदेसर निवासी मुकेश जाट ने रिपोर्ट में बताया कि उनके घर के बाहर परचून की दुकान है, जिसे उसका छोटा भाई हरीराम संभालता था। घर के सामने रहने वाले सुरजाराम सारण व उसके बेटे दुकान से सामान खरीदते थे और कुछ रुपये उधार चल रहे थे। हरीराम कई बार उनसे उधारी के पैसे मांग चुका था।

जागरूकता से ही शोषण से मुक्त रहा जा सकता है:- सुथार
रिपोर्ट के अनुसार 15 मार्च की शाम करीब 8:15 बजे मुकेश अपने ताऊ मधाराम, गोरीशंकर, व भगताराम के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सुरजाराम घर से बाहर गली में आया तो हरीराम ने उससे उधारी के रुपये मांगे।
इस पर दोनों गालीगलौच करने लगे इसके बाद सुरजाराम ने आवाज देकर अपने लड़को को बुला लिया । आरोप है कि प्रेम ने पीछे से हरीराम को पकड़ लिया और नरेन्द्र ने नुकीले धारदार हथियार से उसकी छाती पर वार कर दिया।
घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से अपने घर में भाग गए। परिजन घायल हरीराम को इलाज के लिए बीकानेर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में नापासर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की । पुलिस तपतीस के बाद पूरे घटना की जानकारी मिलेगी।

उधारी के पैसे मांगना युवक को पड़ा महंगा आरोपी ने कर दी हत्या, 3 के खिलाफ मामला दर्ज



