NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

श्री कृष्ण कथा में अर्जुन राम मेघवाल ने भजन सुनाकर किया मंत्रमुग्ध, पूगल रोड पर भव्य आयोजन

श्री कृष्ण कथा में अर्जुन राम मेघवाल ने भजन सुनाकर किया मंत्रमुग्ध, पूगल रोड पर भव्य आयोजन

श्री कृष्ण कथा में अर्जुन राम मेघवाल ने भजन सुनाकर किया मंत्रमुग्ध, पूगल रोड पर भव्य आयोजन

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्री कृष्ण कथा आयोजन में सुनाया भजन

‘पायोजी मैंने राम रतन धन पायो..” भजन गाकर उपस्थित जनों को किया मंत्रमुग्ध

बीकानेर,(श्रेयांस बैद):केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को पूगल रोड़ स्थित माखन भोग उत्सव कुंज में चल रही श्री कृष्ण कथा में पहुंचे। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित इस कथा में केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने ”राम रतन धन पायो..” भजन गाकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्री कृष्ण कथा में अर्जुन राम मेघवाल ने भजन सुनाकर किया मंत्रमुग्ध, पूगल रोड पर भव्य आयोजन

इस अवसर पर कथा वाचक साध्वी सुश्री जयंती भारती ने मीरा प्रसंग सुनाया। साथ ही बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा ”संतुलन- तू है शक्ति” प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है जिसमें महिलाओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।”संतुलन- तू है शक्ति” प्रोजेक्ट महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव और हिंसा के उन्मूलन के लिए काम करता है।

श्री कृष्ण कथा में अर्जुन राम मेघवाल ने भजन सुनाकर किया मंत्रमुग्ध, पूगल रोड पर भव्य आयोजन

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी प्रेम प्रकाशानंद ने बताया कि संस्थान के संस्थापक एवं संचालक आशुतोष महाराज की देखरेख में कथा का आयोजन 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक किया जा रहा है।

श्री कृष्ण कथा में अर्जुन राम मेघवाल ने भजन सुनाकर किया मंत्रमुग्ध, पूगल रोड पर भव्य आयोजन

इस अवसर पर कथा में केन्द्रीय मंत्री मेघवाल के अलावा श्याम पंचारिया, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी पी पचिसिया, श्री चंपालाल शर्मा, ओमप्रकाश सारस्वत, मनोज शर्मा, रामकिशन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, महावीर शर्मा, एडवोकेट गणेश समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bikaner :21 महीनों से मां करणी का हुआ था जन्म- कथा वाचक पंडित रवि शंकर पारीक

श्री कृष्ण कथा में अर्जुन राम मेघवाल ने भजन सुनाकर किया मंत्रमुग्ध, पूगल रोड पर भव्य आयोजन

Table of Contents

WhatsApp