NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Arjun Ram Meghwal ने ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ Multimedia प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

Arjun Ram Meghwal ने ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ Multimedia प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

बीकानेर (श्रेयांस बैद) केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री Arjun Ram Meghwal ने शनिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय मे ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ थीम पर आधारित पांच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि वंदे मातरम् गीत ने देश की आजादी के संग्राम में बड़ी भूमिका निभाई। आज की पीढ़ी इससे रूबरू हो सके, इसके लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने और देश में श्रमिक सुरक्षा के महत्व पर केंद्रित प्रदर्शनी का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं।

Arjun Ram Meghwal ने ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ Multimedia प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

इस दौरान उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को भी रेखांकित किया और कहा कि नेशनल ग्रिड सिस्टम, रोजगार कार्यालयों की स्थापना, श्रमिक सुधार, गर्भवती महिला श्रमिकों के लिए मातृत्व अवकाश जैसे सुधारों के लिए बाबा साहेब को सदैव याद किया जाएगा।

Arjun Ram Meghwal ने ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ Multimedia प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

मेघवाल ने कहा कि यह प्रदर्शनी वन्दे मातरम् के 150 वर्ष व नए श्रम कानून के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर वन्दे मातरम् गीत को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 150 वर्ष का जश्न मनाया जा रहा है।

Arjun Ram Meghwal ने ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ Multimedia प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री Arjun Ram Meghwal ने ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ Multimedia प्रदर्शनी का शुभारंभ किया मेघवाल ने कहा देश के विकास के लिए नए श्रम कानून लाए गए हैं जिससे श्रमिकों के जीवन में निरंतर परिवर्तन आएगा। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण योजनायें चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ प्रत्येक नागरिक को मिले। 

Arjun Ram Meghwal ने ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ Multimedia प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

मेघवाल ने कहा कि प्रदर्शनी में केंद्र व राज्य सरकार के नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजकीय आयुर्वेदिक विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग, भारतीय डाक विभाग, भारतीय स्टेट बैंक, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जिला उद्योग केंद्र, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आदि के स्टाल भी लगाये गए हैं जिसके माध्यम से आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Arjun Ram Meghwal ने ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ Multimedia प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉल्स के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, जिससे पात्र जनों के जीवन में परिवर्तन आ सके।

पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर के निदेशक अनुभव बैरवा ने कहा कि यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में हो रहे अभूतपूर्व परिवर्तन को आमजन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। यहाँ बनाए गए 9 थीम आधारित ज़ोन — महिला सशक्तिकरण से लेकर डिजिटल इंडिया, युवा विकास से लेकर रक्षा नवाचार तक — “नए भारत” के संकल्प और सामर्थ्य का जीवंत प्रतिबिंब हैं।

Shridungargarh विधायक ताराचंद सारस्वत ने ऊपनी गांव में 33/11 KV GSS सब स्टेशन का किया शिलान्यास

यह विशेष प्रदर्शनी युवाओं के लिए विशेष आकर्षण लेकर आई है जिसमें डिजिटल क्विज, वर्चुअल रियलिटी अनुभव, बोर्ड गेम्स, प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल सेल्फी पॉइंट, योजनाओं से जुड़े प्रेरक वीडियो चलाये जा रहे हैं।

Arjun Ram Meghwal ने ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ Multimedia प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने प्रदर्शनी में आयोजित मौखिक प्रश्नोत्तरी, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह प्रदर्शनी 10 दिसंबर तक प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आमजन के लिए निशुल्क खुली रहेगी। पीआईबी के श्री आशीष वर्मा ने आभार जताया।

कार्यक्रम में चंपालाल गैदर, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, अनिल शुक्ला, सोहन प्रजापत, तोलाराम कूकणा, शिवलाल तेजी, अशोक प्रजापत, सुनील जावा, नगर निगम के उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Arjun Ram Meghwal ने ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ Multimedia प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

Table of Contents

WhatsApp