Arjun Ram Meghwal बिहार विधानसभा दल चुनाव के सह-पर्यवेक्षक नियुक्त | BJP ने की जिम्मेदारियों की घोषणा
बीकानेर(श्रेयांस बैद): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार में पार्टी विधायक दल नेता के चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ तय की हैं। राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।


इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मुख्य पर्यवेक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को भी सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नागौर के गांव में भारी तनाव: आधी रात को लगाई महाराजा सूरजमल की मूर्ति, 5 थानों की पुलिस और RAC जाब्ता तैनात
पार्टी की ओर से कहा गया है कि यह टीम बिहार में विधायक दल नेता के चुनाव की पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराएगी। संगठन का मानना है कि अनुभवी नेताओं की यह नियुक्ति चुनाव प्रक्रिया को मजबूत दिशा देगी।

Arjun Ram Meghwal बिहार विधानसभा दल चुनाव के सह-पर्यवेक्षक नियुक्त | BJP ने की जिम्मेदारियों की घोषणा


