NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

नोखा के भादला PHC में लापरवाही का आरोप: अस्पताल के बाहर खुले में प्रसव, ग्रामीणों का धरना

नोखा के भादला PHC में लापरवाही का आरोप: अस्पताल के बाहर खुले में प्रसव, ग्रामीणों का धरना

नोखा के भादला PHC में लापरवाही का आरोप: अस्पताल के बाहर खुले में प्रसव, ग्रामीणों का धरना

नोखा (बीकानेर): नोखा क्षेत्र के भादला गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के अनुपस्थित रहने के कारण एक प्रसूता महिला को अस्पताल परिसर के बाहर खुले में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शोभाना गांव निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन तत्काल भादला PHC लेकर पहुंचे, लेकिन वहां कोई चिकित्साकर्मी उपलब्ध नहीं मिला। काफी इंतजार के बाद भी स्टाफ के नहीं पहुंचने पर मजबूरन महिला का प्रसव अस्पताल के बाहर ही करवाना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले लंबे समय से अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की नियमित अनुपस्थिति बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बावजूद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ है।

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में अज्ञात व्यक्ति की मौत, खोपड़ी गायब होने से रहस्य गहराया

हालांकि राहत की बात यह रही कि प्रसूता महिला और नवजात शिशु दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिम्मेदार चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

नोखा के भादला PHC में लापरवाही का आरोप: अस्पताल के बाहर खुले में प्रसव, ग्रामीणों का धरना

सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आई

नोखा के भादला PHC में लापरवाही का आरोप: अस्पताल के बाहर खुले में प्रसव, ग्रामीणों का धरना

Table of Contents

WhatsApp