NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

7 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मलबे से निकला किसान किशन सिंह का शव

7 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मलबे से निकला किसान किशन सिंह का शव

7 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मलबे से निकला किसान किशन सिंह का शव

कातर उप तहसील क्षेत्र के गांव ऊँटालड़ में शनिवार देर शाम खेत में कुंड की खुदाई के दौरान हुए हादसे में दबे किसान किशन सिंह को सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार किसान किशन सिंह खेत में कुंड की खुदाई का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान अचानक जमीन धंस गई और पास में खड़े किशन सिंह मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।

ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से तीन जेसीबी और ट्रैक्टरों की सहायता से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब सात घंटे तक चले प्रयासों के बाद देर रात करीब एक बजे किशन सिंह को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन अधिक समय तक दबे रहने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

न्यायालयों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, अनेक प्रकरणों का हुआ आपसी सहमती से निस्तारण

घटना की सूचना मिलते ही सांडवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य के दौरान बीदासर तहसीलदार, पटवारी,सरपंच, ग्रामसेवक सुरेश तथा मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद रही और रेस्क्यू कार्य की निगरानी करती रही।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सांडवा की मोर्चरी में रखवाया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

7 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मलबे से निकला किसान किशन सिंह का शव

7 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मलबे से निकला किसान किशन सिंह का शव

Table of Contents

WhatsApp