NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लूणकरणसर में भव्य फाग महोत्सव आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई लूणकरणसर द्वारा हर्षोल्लास के साथ ‘फाग महोत्सव’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंगों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संगम देखने को मिला।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी पूजा बाईसा उपस्थित रहीं।

साथ ही राजस्थान म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर राजन शर्मा और लोक गायिका रामनी राजस्थानी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
गौ रक्षा टीम से नरेश जालप और मनीष गोदारा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

बाड़मेर में जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का सप्तम त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न, लवजीतसिंह पंवार अध्यक्ष व जनक कुमार गहलोत महामंत्री बने

​नगर मंत्री भरत गौड़ ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक विषयों पर गहरा मंथन भी हुआ​नारी शक्ति पर नगर सह-मंत्री आयशा शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनना होगा।

​पर्यावरण सुरक्षा पर रवि बिश्नोई ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताते हुए युवाओं को प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।

कार्यकर्ताओं का उत्साह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लूणकरणसर में भव्य फाग महोत्सव आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश

​इस महोत्सव में परिषद के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से अशोक, चंद्रेश गोदारा, टीना चौधरी, पूजा रेगर, कंचन पुरी, अंकुश बिश्नोई, गौतम, अनमोल गोदारा, अजय जोशी, मनीष रेगर, पवन स्वामी, दीपिका सारस्वत, लक्षिता, अर्चना सारस्वत, अनु और प्रदीप स्वामी शामिल थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लूणकरणसर में भव्य फाग महोत्सव आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश

Table of Contents

WhatsApp