NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

रतनगढ़ के पास पिकअप पलटी, एक दर्जन श्रद्धालू घायल, 7 की हालत गंभीर

रतनगढ़ के पास पिकअप पलटी, एक दर्जन श्रद्धालू घायल, 7 की हालत गंभीर

चूरू जिले के रतनगढ़ में सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप पलट गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह घटना रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर के पास हुई। घायलों के अनुसार पिकअप में करीब 15 श्रद्धालु सवार थे, जो पैदल सालासर गए थे और दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। गांव सांगासर के पास सड़क पर अचानक गोवंश आ जाने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

सभी घायलों को निजी वाहनों से सरकारी जालान अस्पताल रतनगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, सात गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

रेफर किए गए घायलों में रतनगढ़ के गांव भानुदा निवासी राजूराम नायक (20), विक्रम जाट (21), कमलेश नायक (18), सांवरमल नायक (18), अमित जाट (20) और फेफराम नायक (17) शामिल हैं। इनके अलावा सरदारशहर तहसील के गांव सिंगड़ी निवासी गोपाल जाट (30) को भी रेफर किया गया है

सामान सस्‍ता म‍िल रहा या बरगला रही वेबसाइट, इन AI टूल्‍स की मदद से खुद कर सकते हैं चेक

घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। फिलहाल, इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है

Table of Contents

WhatsApp