रोजाना सुबह की शुरुआत अगर आप गुनगुने पानी को पीकर कर रहे हैं तो इससे आपका शरीर मजबूत होगा और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी। खाली पेट गुनगुना पानी पीने से आप दिन भर काफी फ्रेश और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।दिन की शुरुआत अगर अच्छी हो तो पूरा आप फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। यानी सुबह की कुछ आदतें ऐसी होती है जो आपकी सेहत में या तो गिरावट लाती है या फिर आपकी हेल्थ को बेहतर बनाती है। ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं लेकिन यह महज एक आदत नहीं बल्कि रात भर के ब्रेक के बाद बॉडी को रिचार्ज करने का एक सरल तरीका है।डॉ सुरेंद्र कुमार, एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन, नई दिल्ली के मुताबिक रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और बॉडी से टॉक्सिंस को फ्लश आउट करने में भी मदद मिलती है। गुनगुने पानी को पीकर दिन की शुरुआत करने से कई बीमारियों से बचाव होता है।
सोते समय पाचन क्रिया धीमी हो जाती है ऐसे में यदि सुबह उठते ही अगर आप गिलास गुनगुना पानी पी लेते हैं तो इससे आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा। इससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं इससे आपको द्वारा खाए हुए दिन भर के भोजन को आसानी से डाइजेस्ट करने में भी मदद मिलेगी।सुबह सुबह गुनगुना पानी पीने के और भी कई फायदे होते हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।सुबह गुनगुना पानी पीने से बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि आयुर्वेद भी रोजाना दिन की शुरुआत गुनगुने पानी को पीकर करने से करने की सलाह देता है।

30 साल बाद शाहरुख खान को मिला उनका पहला नेशनल अवॉर्ड, पर कैश प्राइज में हुई कटौती, जानिए क्यों?
दरअसल शरीर में जमे टॉक्सिन कई तरह की बीमारियों की वजह बनते हैं। जब खाना ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं होता तो बॉडी में और गंदगी इकट्ठा हो जाती है। ऐसे में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।डिहाइड्रेशन से बचावबॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए भी रोजाना सुबह गुनगुना पानी पी सकते हैं। 7 से 8 घंटे की नींद के बाद सुबह बॉडी में हल्की डिहाइड्रेशन की स्थिति आ जाती है।
ऐसे में सीधे ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। वहीं गुनगुना पानी आसानी से अवशोषित होता है और बॉडी को संतुलित रूप से हाइड्रेटेड रहता है।बेहतर मेंटल हेल्थगुनगुना पानी पीने से हमारी फिजिकल हेल्दी नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है। अगर आप रोजाना सुबह गुनगुना पानी पी रहे हैं तो इससे तनाव और चिंता कम हो सकती है।आपके मूड में सुधार आएगा और मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी। खाली पेट गुनगुना पानी पीने से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आता है।
वेट लॉस में मदद
मोटापे से छुटकारा पाने के लिए भी आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पी सकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पी रहे हैं तो इससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा और आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं। आप चाहें तो गुनगुने पानी में शहद या नींबू डालकर भी पी सकते हैं।
पाचन होगा बेहतर
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी गुनगुना पानी सहायक है। इससे बॉडी टेंपरेचर बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। बेहतर मेटाबॉलिज्म से बॉडी खाना तेजी से पचाता है। गुनगुना पानी पीने से हाथों की मांसपेशियां रिलैक्स होती है और सुबह अच्छी तरह से पेट भी साफ हो जाता है।
मजबूत होगी इम्युनिटी
गुनगुना पानी पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है और कई तरह के इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। अगर आप गुनगुने पानी में नींबू या शहद मिलाकर पी रहे हैं तो यह आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है । यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता । ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें । एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है ।


