NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

देशनोक में एफसीआई गोदाम में भीषण आग, 5 करोड़ की मूंगफली जलकर नष्ट

देशनोक में एफसीआई गोदाम में भीषण आग, 5 करोड़ की मूंगफली जलकर नष्ट

देशनोक में एफसीआई गोदाम में भीषण आग, 5 करोड़ की मूंगफली जलकर नष्ट

नापासर :बीकानेर जिले के देशणोक कस्बे में आरसीसी रोड स्थित एफसीआई गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब एक घंटे के भीतर पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते गोदाम की बिल्डिंग भी आग की वजह से ढह गई। आग में गोदाम में रखी हजारों मूंगफली की बोरियां जलकर राख हो गईं।

जानकारी के अनुसार भूरा कॉम्प्लेक्स के पांच गोदामों में से पांच नंबर गोदाम में रात करीब 11 बजे आग लगी। करीब 190×70 फीट के इस गोदाम में लगभग 33 हजार बैग मूंगफली के रखे हुए थे।

प्रत्येक बैग में करीब 35 किलो मूंगफली भरी हुई थी। आग लगने से पूरा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आग से करीब 5 करोड़ रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कॉम्प्लेक्स के पांचों गोदामों में कुल 1 लाख 60 हजार बैग में 55 हजार क्विंटल से अधिक मूंगफली का स्टॉक रखा हुआ था। आग लगने के समय मौके पर केवल सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था, जिसने तुरंत सूचना दी।

जायल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार 2 छात्राओं की मौत

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया, जो सोमवार शाम तक जारी रहा। आग पर काबू पाने के लिए अब तक 250 से अधिक पानी के टैंकर लगाए जा चुके हैं। गोदाम के अंदर जली मूंगफली को बाहर निकालने के बाद ही आग को पूरी तरह बुझाया जा सकेगा।

आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के 50 से अधिक कर्मचारी जुटे रहे। वहीं कस्बे के करीब 50 युवाओं ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। गोदाम आबादी क्षेत्र में स्थित है और पास ही पेट्रोल पंप भी है। समय रहते आग बुझाने के प्रयास शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

देशनोक में एफसीआई गोदाम में भीषण आग, 5 करोड़ की मूंगफली जलकर नष्ट

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि गोदाम के अंदर किसी प्रकार की बिजली वायरिंग भी नहीं थी, ऐसे में शॉर्ट सर्किट की संभावना भी कम बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

देशनोक में एफसीआई गोदाम में भीषण आग, 5 करोड़ की मूंगफली जलकर नष्ट

Table of Contents

WhatsApp