पुनरासर मंदिर जीर्णोद्धार हेतु भव्य कार्यशाला आयोजित, विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया शिला पूजन
आज दिनांक 20-03-2026, चैत्र शुक्ल द्वितीया, विक्रम संवत 2083 को पुनरासर मंदिर, श्री डूंगरगढ़ (बीकानेर) में श्री पुनरासर हनुमान जी ट्रस्ट बीकानेर (कोलकाता) के तत्वावधान में मंदिर जीर्णोद्धार हेतु एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला का शुभारंभ एवं मंदिर निर्माण के लिए शिला पूजन श्री डूंगरगढ़ के माननीय विधायक श्री ताराचंद जी सारस्वत द्वारा विधिवत रूप से संपन्न किया गया। अपने उद्बोधन में विधायक श्री सारस्वत ने कहा कि पुनरासर का भव्य मंदिर ट्रस्ट,पुजारियों तथा ग्रामवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग से निर्मित होगा।

उन्होंने भाव व्यक्त किया कि “मंदिर का निर्माण तो स्वयं बालाजी की प्रेरणा से ही होगा, हम सभी तो मात्र निमित्त हैं।” साथ ही उन्होंने बताया कि पुनरासर एक समृद्ध गांव है और मंदिर के जीर्णोद्धार से यहां की समृद्धि में और अधिक वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के दौरान पुनरासर हनुमान जी ट्रस्ट के ट्रस्टीगण—श्री मोटू जी हर्ष, श्री बजरंग लाल जी परिक, श्री सम्पत जी पारीक, श्री तुलसीदास जी पुरोहित, श्री राजेश जी लदरेचा, डॉ. गिरिराज हर्ष, श्री सुभाष जी आचार्य एवं श्री जगदीश पारिक—द्वारा मुख्य अतिथि विधायक श्री ताराचंद जी सारस्वत, पुनरासर के सरपंच श्री माननाथ जी सिद्ध, मंदिर के पुजारी श्री डालचन्द जीबोथरा ,महावीर प्रसाद जी बोथरा ,
विनोद कुमार जी बोथरा, विमल कुमार जी,शिल्पकार नरेंद्र जी सोनगरा, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष श्री हेमनाथ जी जाखड़, महंत श्री प्रेमनाथ जी तथा सेरूणा थाना प्रभारी श्रीमती संध्या विश्नोई का शॉल, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि माननाथ जी सिद्ध एवं श्री जगदीश पारिक ने कहा कि पुनरासर ग्राम मंदिर निर्माण कार्य में सदैव सहयोगी रहेगा।
ट्रस्ट की ओर से डॉ. गिरिराज हर्ष ने ग्रामवासियों से आग्रह किया कि जैसे भगवान हनुमान जी ने समुद्र को एक ही संकल्प में पार किया, उसी प्रकार यह निर्माण कार्य भी निरंतर और बिना किसी अवरोध के पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी विक्रम संवत 2084 की प्रतिपदा को नव-निर्मित मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जा सके।

इस अवसर पर ट्रस्टी श्री तुलसीदास जी पुरोहित, श्री सम्पत पारिक एवं श्री सुभाष जी आचार्य ने भी सभी से मंदिर जीर्णोद्धार हेतु सहयोग की अपील की।

कार्यशाला में पुनरासर गांव के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने भाग लिया, जिनमें श्री ओंकारनाथ सिद्ध,श्री डिलूराम सिंवर, रूपनाथ, मुन्नीनाथ, आशाराम जी पारिक, हरिदास स्वामी, रामप्रताप गोदारा, चेतनराम जी मेघवाल एवं पुनमचंद जी स्वामी, मोहननाथ सहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर निर्माण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के श्री मोटू जी हर्ष द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन डॉ. श्रीकांत व्यास ने सुंदरकांड के दोहों के साथ अत्यंत प्रभावी ढंग से संपन्न किया।
पुनरासर मंदिर जीर्णोद्धार हेतु भव्य कार्यशाला आयोजित, विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया शिला पूजन




