NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

स्कुल के लिए गयी लड़की होटल में फंदे से झूलती मिली, परिजनों का शव लेने से इंकार

स्कुल के लिए गयी लड़की होटल में फंदे से झूलती मिली, परिजनों का शव लेने से इंकार

कोटा के होटल में 12वीं की छात्रा की हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि समय पर पुलिस एक्टिव हो जाती तो शायद उनकी बेटी का मर्डर नहीं होता। परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने नोकझोंक भी हुई।

उधर, होटल के कमरे में युवती की लाश मिलने के बाद पुलिस सुसाइड के एंगल पर जांच कर रही थी। इस बीच, परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी है। यह पूरा मामला नयापुरा (कोटा) इलाके का है। युवती बारां की रहने वाली थी।

स्कूल की बजाए बस स्टैंड पहुंची

केलवाड़ा (बारां) इलाके की रहने वाली 18 साल की जूही (बदला हुआ नाम) शनिवार (कल) सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। शनिवार को दोपहर वह केलवाड़ा से करीब 120 किमी की दूरी तय कर 10 अक्टूबर की शाम करीब 4.45 बजे कोटा के नयापुरा बस स्टैंड के पास RM होटल पहुंच गई।

यहां उसने 112 नंबर कमरा लिया। जनाधार से लड़की ने कमरा लिया अगले दिन शनिवार 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे चेक आउट होना था लड़की ने दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ ने जाकर देखा दरवाजा खटखटाया काफी आवाज लगाने के बाद भी तो दरवाजा नहीं खुला।

दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा

काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। होटल स्टाफ ने रोशनदान से अंदर देखा। जूही फंदे से लटकी हुई थी। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम रूम पहुंचाया।

पुलिस को होटल संचालक ने बताया कि युवती ने जनाधार कार्ड दिखाकर कमरा लिया था। पुलिस ने शनिवार शाम को परिवार को सूचना दे दी थी।

जूही के चाचा ने बताया- वह मेरी भतीजी थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मेरी भतीजी की हत्या की गई है।

सड़क हादसे में जिंदा बचे लोगों को बेकाबू ट्रेलर ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत; हाईवे पर बिखरे शवों के चिथड़े

जूही (मृतक) के चाचा ने बताया- जूही का स्कूल शाम 4 बजे तक रहता था। वह 4.30 बजे तक घर नहीं पहुंची तो हमें चिंता होने लगी। इसके बाद हमने केलवाड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। जूही के घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए नयापुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।

गांव से स्कूल की दूरी 3 किमी

जूही (मृतक) के गांव से उसके स्कूल की दूरी करीब 3 किलोमीटर है। जूही के घर में मां और छोटा भाई हैं। होटल के सीसीटीवी बंद मिले हैं। सुबह से घरवाले पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

चाचा का आरोप है कि हमारी बेटी कभी केलवाड़ा से आगे नहीं गई। ऐसे में वह 120 किलोमीटर दूर कोटा कैसे चली गई। अगर होटल के कमरे का डोर अंदर से लॉक था तो सबूत चाहिए। पुलिस और होटल के पास कोई सबूत नहीं है।

Table of Contents

WhatsApp