नोखा में चाय की दुकान में गैस सिलेंडर से लगी आग, पुलिस व लोगों ने बुझाई
नोखा: कस्बे में बागड़ी अस्पताल के पीछे पतली गली में स्थित एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर के रिसाव से अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
नोखा में मंदिर चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण आग लगी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नोखा में चाय की दुकान में गैस सिलेंडर से लगी आग, पुलिस व लोगों ने बुझाई



