Nokha:पुलिस थाना जसरासर क्षेत्र के गांव गुदुसर की रोही में स्थित एक झोपडी में आग लगने से पांच वर्षीय बालक की जलने से मौके पर मौत हो गई।
प्रशासक प्रतिनिधि पवन कुमार ने बताया कि गुंडूसर निवासी किलाणसिंह राजपूत गांव से 1.5 किमी दूर पूर्वी काकड़ की रोही के खेत में बारहमासी ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है शनिवार शाम को किलानसिह व उनकी पत्नी खेत में कृषि कार्य कर रहे थे।

Amit Shah’s shocking statement: 3 big reasons why Rahul Gandhi’s shop will shut after Bihar polls
खेत में बनी झोपडी में अचानक आग की लपटे देखकर किलाण सिंह व पड़ोसी किसान भागकर आए व आग पर पानी व मिट्टी डालकर कैसे तैसे आग पर काबू पाया तब तक झोपडी जलकर राख हो गई और उसमें किलाण सिंह पुत्र भरत सिंह उम्र पांच वर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है झोपडी में लोह की टंकी थी बच्चा उसमें मृत अवस्था में मिला। व झोपडी में रखा सामान जलकर राख हो गया।

पुलिस थाना जसरासर क्षेत्र के गांव गुदुसर की रोही में स्थित एक झोपडी में आग लगने से पांच वर्षीय बालक की जलने से मौके पर मौत हो गई।


