NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

ममता के नाम पर कलंक, जन्म के चंद मिनट बाद कड़कती सर्दी में कचरे के ढेर में फेंक गयी माँ

ममता के नाम पर कलंक, जन्म के चंद मिनट बाद कड़कती सर्दी में कचरे के ढेर में फेंक गयी माँ

राजस्थान में एक अमानवीय घटना सामने आई है। मासूम को मां कचरे के ढेर में पटक कर चली गई।

मदनगंज-किशनगढ़। राजस्थान में एक अमानवीय घटना सामने आई है। मासूम को मां कचरे के ढेर में छोड़कर चली गई। सर्दी से कांपता हुआ नवजात हॉस्पिटल में जीवन की जंग हार गया। उस मां की कैसी मजबूरी रही या फिर समाज का दबाव कि वो अपने लाल को यूं अपने सीने से अलग कर बिलखता छोड़ गई।

मदनगंज थाना पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए उस महिला की तलाश में जुटी हुई है, जिसने अपने चंद मिनट पहले जन्मे शिशु को कचरे में छोड़ दिया।

ममता के नाम पर कलंक, जन्म के चंद मिनट बाद कड़कती सर्दी में कचरे के ढेर में फेंक गयी माँ

दरअसल पंडित फतेहलाल नगर क्षेत्र के एक खाली भूखंड में कचरे के ढेर से एक शिशु की रोने की आवाज लोगों ने सुनी। जाकर देखा तो कचरे के ढेर में गुलाबी लुगड़ी में लिपटा एक नवजात था।

सूचना पाकर मदनगंज थाना पु​लिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को अपने साथ लेकर राजकीय यज्ञनारायण जिला चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने तत्काल मासूम को नवजात शिशु ईकाई में भर्ती कर लिया।

ममता के नाम पर कलंक, जन्म के चंद मिनट बाद कड़कती सर्दी में कचरे के ढेर में फेंक गयी माँ

Big news from Bikaner :भारत-पाक बॉर्डर पार करने की कोशिश में 1 संदिग्ध युवक को दबोचा

बच्चे की हालत खराब होने पर उसे यहां से अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जेएलएन चिकित्सालय में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

ममता के नाम पर कलंक, जन्म के चंद मिनट बाद कड़कती सर्दी में कचरे के ढेर में फेंक गयी माँ

Table of Contents

WhatsApp