श्रीडूंगरगढ़: स्वामी प्रताप पुरी जी का दयानंद विद्या निकेतन में सम्मान, विद्यार्थियों को किया प्रेरित
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):श्रीडूंगरगढ़ में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी प्रताप पुरी जी महाराज (मठाधीश, तारातरा मठ बाड़मेर एवं विधायक, पोकरण) ने दयानंद उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन मे अपनी आत्मीय उपस्थिति दर्ज कराई।
पोकरण विधायक प्रताप पुरी जी ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था खेल और शिक्षा के क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनकर उभरी है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि यहां के विद्यार्थी खेलों में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं तथा विद्यालय लगातार चार बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता रहा है।


उन्होंने कहा कि विद्यालय में अनुशासन, उत्तम शिक्षा और संस्कारों का समन्वय देखने को मिलता है। यहां बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ खेलों के माध्यम से शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उनके प्रेरणादायक विचारों ने विद्यार्थियों के जीवन में नई आशा, प्रेरणा और आत्मविश्वास का संचार किया।
कांग्रेस नेता अमजद हुसैन एवं शंकर नाथ गौड ने की राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात
इस अवसर पर स्वामी जी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद जी गुसाईं व पृथ्वीराम जी नरेला गुरुकुल दिल्ली से सोमवीर जी कन्या गुरुकुल आचार्य सविता जी भी मौजूद रहे व बच्चों का उत्साहवर्धन किया वहीं विद्यालय के व्यवस्थापक श्रीमान सुभाषचंद्र शास्त्री ने स्वामी प्रताप पुरी जी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अतिथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए ऐसे प्रेरणादायक मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।
श्रीडूंगरगढ़: स्वामी प्रताप पुरी जी का दयानंद विद्या निकेतन में सम्मान, विद्यार्थियों को किया प्रेरित




