NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

कांग्रेस नेता अमजद हुसैन एवं शंकर नाथ गौड ने की राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात

कांग्रेस नेता अमजद हुसैन एवं शंकर नाथ गौड ने की राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात

कांग्रेस नेता अमजद हुसैन एवं शंकर नाथ गौड ने की राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात 

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):लूणकरणसर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव अभाव अभियोग प्रकोष्ठ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अमजद हुसैन के नेतृत्व में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके जयपुर आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

अमजद हुसैन ने बताया कि इस दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, बीजेपी सरकार की निष्क्रियता से आमजन को हो रही परेशानियों तथा कांग्रेस के “संगठन बढ़ाओ ~संविधान बचाओ” अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।

नगर स्थापना दिवस पर “नगर थरपणा उत्सव” की तैयारियां शुरू, विधायक जेठानंद व्यास ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने लूणकरणसर क्षेत्र के हालात और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया बातचीत के दौरान गहलोत साहब ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल के बारे में भी जानकारी लेते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके क्षेत्र में सक्रियता की सराहना की।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार अमजद हुसैन का लगातार सक्रिय होना और प्रदेश नेतृत्व से सीधा समाज उनके बढ़ते राजनीतिक ग्राफ को दर्शाता है वह मुस्लिम समाज से आने वाला एक उभरता और मुखर चेहरा बनकर सामने आ रहे हैं जो क्षेत्रीय राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं।

अमजद हुसैन ने कहा कि गहलोत की सादगी और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व की भी झलक देखने को मिली जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देती है उनके विचार और अनुभव युवा नेताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कांग्रेस नेता अमजद हुसैन एवं शंकर नाथ गौड ने की राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात

इस मुलाकात में श्री डूंगरगढ़ नगर पालिका की पूर्व नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख,अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर नाथ गौड़,श्रीडूंगरगढ़ से श्रवण कुमार, नारायण गौड़, श्रीडूंगरगढ़ पार्षद हीरालाल कूकना आदि साथ रहे।

कांग्रेस नेता अमजद हुसैन एवं शंकर नाथ गौड ने की राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात

Table of Contents

WhatsApp