मिशन परिवर्तन: MGGS कालू बास में विद्यार्थियों को मिला डिजिटल सहयोग
कालू बास स्थित MGGS वार्ड नं. 03 (इंग्लिश मीडियम) विद्यालय में “मिशन परिवर्तन – एक कदम प्रगति की ओर” थीम के तहत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 65 विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ते हुए डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।


इस अवसर पर मदान परिवार द्वारा विद्यालय को एक कंप्यूटर भेंट किया गया, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में सहायता मिलेगी। साथ ही बच्चों को स्नैक्स भी वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।
इस पुनीत कार्य में आर्थिक सहयोग केशव जी-किरण देवी, दिनेश जी – धनवर्षा जी मदान परिवार का विशेष योगदान रहा।
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित
कार्यक्रम में मदन जी सोनी,विक्रम जी मालू,महेंद्र जी पारीक, वासुदेव पारीक एवं चमन श्रीमाल की गरिमामयी उपस्थिति रही एवं मदान परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
दिनेश मदान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

विद्यालय की प्रिंसिपल बबीता जी, रेनू कुमारी, गायत्री गोदारा एवं मुनिश कुमारी ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा, जिसने सभी को “मिशन परिवर्तन” की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मिशन परिवर्तन: MGGS कालू बास में विद्यार्थियों को मिला डिजिटल सहयोग




