समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है बाबा साहेब का जन्मदिवस
बीकानेर (श्रेयांस बैद):मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह कामकाजी महिला छात्रावास,चकगर्भी जिला बीकानेर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्रा. जयपुर,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रा० बीकानेर के निदेशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ.भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय देते विधिक सेवा प्राधिकरण चीफ लिगल एड काउंसलर मनोज सुरोलिया ने कहा की यह दिन समानता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जो उनके दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष को रेखांकित करता है।

तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ ने उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन में लहराया परचम
एड. सुरोलिया ने भारतीय संविधान मे विधिक अधिकारो तथा निःशुल्क विधिक सहायता कानुन की जानकारी दी गई तथा जनकल्याणकारी योजना की जानकारी साझा की एङ देवाशीष भाटी ने विधिक सहायता न.15100 की जानकारी दी तथा संस्थान संचालिका इन्दु पांडेय सचिव दिनेश पांडेय व दामोदर अग्रवाल व अन्य ने अपने विचार रखें ।

समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है बाबा साहेब का जन्मदिवस




