डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में किया गया नमन
भारतीय संविधान के निर्माता थे अम्बेडकर – एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य
श्री डूंगरगढ़: महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास एवं संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ मे संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन रखा गया । दो मिनट का मौन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर को डॉ अम्बेडकर को श्रंद्धाजलि दी गयी ।


रोजगार पोर्टल ईईएमएस 16 अप्रैल से बंद, विभाग ने जारी किए निर्देश
इस अवसर पर छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि डॉ अम्बेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे, उन्होंने देश की एकता, अखण्डता, समानता, सामाजिक सुधार एवं मानवीय मूल्यों को सुरक्षित रखने वाला संविधान देश को प्रदान किया ।

डॉ अम्बेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता । गायत्री भुंवाल, पूजा चौधरी, निरमा कड़वासरा ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, पुरखाराम कुकणा, सहिराम सायच, श्यामसिंह सारण, दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, महेन्द्र ग्वाला, सुशील सेरडिया सहित छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहे । श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में किया गया नमन




