NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

विधायक सारस्वत ने किया करोड़ों के प्रोजेक्ट का श्री डूंगरगढ़ शहर में उद्घाटन

विधायक सारस्वत ने किया करोड़ों के प्रोजेक्ट का श्री डूंगरगढ़ शहर में उद्घाटन

श्रीडूंगरगढ़ :सीवरेज प्रोजेक्ट का हुआ शुभारंभ, क्षेत्र में स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा

श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास स्थित पाराशर मंदिर के पास आज विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा सीवरेज सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

विधायक सारस्वत ने किया करोड़ों के प्रोजेक्ट का श्री डूंगरगढ़ शहर में उद्घाटन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 17,780 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी तथा 3 एमएलडी क्षमता का अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा। इस कार्य पर लगभग ₹19.3 करोड़ की लागत आएगी।

विधायक सारस्वत ने किया करोड़ों के प्रोजेक्ट का श्री डूंगरगढ़ शहर में उद्घाटन

परियोजना के तहत घर-घर सीवर कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे शौचालय, रसोई और बाथरूम का गंदा पानी सीधे सीवरेज सिस्टम से जुड़ सकेगा। साथ ही उन्नत तकनीक के माध्यम से सीवेज का उपचार कर पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

विधायक सारस्वत ने किया करोड़ों के प्रोजेक्ट का श्री डूंगरगढ़ शहर में उद्घाटन

विधायक सारस्वत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में 7.51 लाख से ऑफिस निर्माण की घोषणा, दानदाताओं का सराहनीय योगदान

इस अवसर पर कौशल विकास बोर्ड के चेयरमेन रामगोपाल सुथार ने इस विकास कार्य को शहर का सबसे उपयोगी कार्य बताते हुए सराहना की | पूर्व चेयरमेन रामेश्वरलाल पारीक ने इस कार्य को अपना सपना बताते हुए शहर के विकास का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बताया तथा विधायक सारस्वत का दिल से आभार जताते हुए सराहना की |

विधायक सारस्वत ने किया करोड़ों के प्रोजेक्ट का श्री डूंगरगढ़ शहर में उद्घाटन

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने 

इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में उल्लेखनीय कार्य बताते हुए विधायक सारस्वत सहित राजस्थान की भाजपा सरकार की सराहना की |

विधायक सारस्वत ने किया करोड़ों के प्रोजेक्ट का श्री डूंगरगढ़ शहर में उद्घाटन

कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत,विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमेन रामगोपाल सुथार,पूर्व चेयरमेन रामेश्वरलाल पारीक,शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी,निवर्तमान चेयरमेन मानमल शर्मा,शिव स्वामी, हेमनाथ जाखड़,

रामदेव बोहरा,गणेश सिंह बीका,श्याम जी पारीक,राधेश्याम जोशी,रामकुमार पाण्डिया पार्टी सहित वरिष्ठ कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विधायक सारस्वत ने किया करोड़ों के प्रोजेक्ट का श्री डूंगरगढ़ शहर में उद्घाटन

कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा, xen सुनील कुमार यादव सहित संबधित अधिकारी मौजूद रहे |

विधायक सारस्वत ने किया करोड़ों के प्रोजेक्ट का श्री डूंगरगढ़ शहर में उद्घाटन

Table of Contents

WhatsApp